Advertisment

CG Player medal winner: प्रदेश के खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता पदक

CG Player medal winner: प्रदेश के खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता पदक

author-image
Bansal News
CG Player medal winner: प्रदेश के खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता पदक

BASTAR: बस्तर जिले के खिलाड़ी अब अंतरराष्ट्रीय प्रतियाेगिताओं में अपना जौहर दिखाने लगे हैं। अबुधाबी में आयोजित मिक्स मार्शल आर्ट के अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में बस्तर की रहने वाले पलक नाग palak nag ने रजत पदक जीतकर भारत के साथ छग का नाम रौशन किया है। फाइनल मुकाबले में उनका सामना अमेरिका के खिलाड़ी से हुआ। जहां उन्होंने शानदार खेल का प्रदर्शन किया लेकिन सफल नहीं हो पाई और रजत पदक जीता। इसे पूर्व अपने बाकी मैचों में पलक ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी।

Advertisment

पलक नाग एक झलक में

पलक नाग बेहद कम उम्र से मिक्स मार्शल आर्ट की खिलाड़ी रही है गौरतलब है कि पलक नाग का चयन अंडर 18 आयु वर्ग में हुआ था। आबूधाबी में आयोजित प्रतियोगिता में 42 देशों के 500 से ज्यादा खिलाड़ी शामिल हुए, पलक नाग शहर के निर्मल विद्यालय में कक्षा 12 वीं की छात्रा हैं जो बायो ग्रुप से पढ़ाई कर रही हैं। पालक का कहना है कि आने वाले दिनों में होने वाली प्रतियोगिताओं में वह फिर से मेहनत करेंगे और इस बार भारत के लिए गोल्ड मेडल लाने का प्रयास रहेगा।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें