Advertisment

CG Panchayat Chunav 2025: सुकमा जिले के नक्‍सल प्रभावित मतदान केंद्र शिफ्ट, हेलीकॉप्‍टर से 18 केंद्र जाएंगे मतदान दल

CG Panchayat Chunav 2025: छत्‍तीसगढ़ के सुकमा जिले में अति नक्सल प्रभावित इलाकों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 75 मतदान केंद्रों को शिफ्ट किया गया है। इनमें से 18 मतदान केंद्रों पर मतदान कर्मियों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से पहुंचाया जाएगा।

author-image
Sanjeet Kumar
CG Panchayat Chunav 2025

CG Panchayat Chunav 2025

CG Panchayat Chunav 2025: छत्‍तीसगढ़ के सुकमा जिले में अति नक्सल प्रभावित इलाकों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 75 मतदान केंद्रों को शिफ्ट किया गया है। इनमें से 18 मतदान केंद्रों पर मतदान कर्मियों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से पहुंचाया जाएगा। सबसे अधिक मतदान केंद्र कोंटा ब्लॉक से शिफ्ट किए गए हैं, जबकि सुकमा ब्लॉक के 16 और छिंदगढ़ ब्लॉक के 2 मतदान केंद्रों को भी स्थानांतरित किया गया है।

Advertisment

सुकमा जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (CG Panchayat Chunav 2025) तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहले चरण का चुनाव 17 फरवरी को सुकमा ब्लॉक में, दूसरे चरण का चुनाव 20 फरवरी को छिंदगढ़ ब्लॉक में और तीसरे एवं अंतिम चरण का चुनाव 23 फरवरी को कोंटा ब्लॉक में संपन्न होगा। कोंटा ब्लॉक के 18 मतदान केंद्रों पर मतदान दलों को हेलीकॉप्टर से पहुंचाया जाएगा।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तैयारी

सुकमा जिले के एसपी ने बताया कि नक्सल प्रभावित इलाकों में मतदान केंद्रों को शिफ्ट करने और हेलीकॉप्टर (CG Panchayat Chunav 2025) के माध्यम से मतदान दलों को पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। इन केंद्रों पर मतदान दलों की सुरक्षित पहुंच और वापसी के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि नक्सलियों के खिलाफ लगातार सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: रायपुर में सीएम साय का रोड शो: BJP महापौर प्रत्याशी के लिए मांगा वोट, कहा- विकास की जिम्मेदारी हमारे कंधों पर छोड़िए

Advertisment

नक्सलियों का चुनाव बहिष्कार

नक्सली अपने आधार वाले इलाकों में हर चुनाव का बहिष्कार (CG Panchayat Chunav 2025) करते हैं। ऐसे में मतदान कर्मियों और मतदाताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता होती है। इस बार भी प्रशासन ने पूरी तैयारी की है और हर बूथ का सर्वे करके सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है।

CG Nagariya Nikay Chunav 2025: छत्‍तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के प्रचार का अंतिम दिन है। प्रत्याशी रात 12 बजे तक प्रचार कर सकेंगे, लेकिन रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर का उपयोग प्रतिबंधित होगा। प्रचार समाप्त होने के बाद प्रत्याशी डोर-टू-डोर कैंपेन करेंगे। आखिरी दिन जहां बीजेपी पूरी ताक लगा रही है तो वहीं कांग्रेस भी पीछे नहीं है। पूरे प्रदेश के निकायों में आज चुनावी शोर का आखिरी दिन है। इसी के चलते सीएम विष्‍णुदेव साय (CG Nagariya Nikay Chunav 2025) आज अलग-अलग निकायों में प्रचार करेंगे तो वहीं पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी कांग्रेस प्रत्‍याशियों के लिए प्रचार करते नजर आएंगे। पढ़े पूरी खबर...

ये खबर भी पढ़ें: नगरीय निकाय चुनाव: छत्‍तीसगढ़ में आज थम जाएगा चुनावी शोर, प्रचार थमने के बाद डोर-टू-डोर कैंपेन करेंगे प्रत्‍याशी

Advertisment
Sukma CG Panchayat Chunav 2025 CG Panchayat Election 2025 Naxal affected polling station
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें