Advertisment

CG Paddy Purchased : धान खरीदी का चौथा दिन, ऐसे रहे हालात

author-image
Bansal News
CG Paddy Purchased : धान खरीदी का चौथा दिन, ऐसे रहे हालात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घोषणा के अनुरूप प्रदेश में धान खरीदी का महाभियान 01 नवम्बर से शुरू हो चुका है। बीते चार दिनों में राज्य में किसानों से समर्थन मूल्य पर 69 हजार 783 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। आज 4 नवम्बर को किसानों से 23 हजार 89 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई। धान के  एवज में किसानों को बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत 283..07करोड़ रुपये का भुगतान जारी कर दिया गया है।

Advertisment

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आज धान बेचने वाले किसानों को 8671 टोकन जारी किए गए थे। जिसमें 606 टोकन तुंहर हाथ एप्प द्वारा जारी किए गए थे। 5 नवम्बर को राज्य में धान उपार्जन के लिए 12,577 टोकन तथा तुंहर हाथ एप के जरिये 1,428 टोकन जारी किए गए है। राज्य में धान खरीदी निर्बाध रूप से जारी है। अधिकारी धान की व्यवस्था पर निरंतर निगरानी बनाए हुए हैं। धान खरीदी को लेकर कहीं से किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं मिली है।

खाद्य सचिव श्री टोपेश्वर वर्मा ने बताया कि इस वर्ष लगभग 110 लाख मीट्रिक धान का उपार्जन अनुमानित है। समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए राज्य में 25.92 लाख किसानों का पंजीयन हुआ है, जिसमें लगभग 1.86 लाख नये किसान है। राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए 2497 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। इस साल किसानों से सामान्य धान 2040 रूपए प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान 2060 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है।

जरूर पढ़ें- Kuno National Park : यह काम करने के बाद ही चीतों को किया जाएगा शिफ्ट

Advertisment

जरूर पढ़ें- Twitter India layoffs : ट्विटर ने भारत में शुरू की छंटनी, कार्मचारियों को मेल पर किया टर्मिनेट

जरूर पढ़ें- Bhopal Blast : BPCL ब्लास्ट मामले में चौथी मौत, 90 फीसदी झुलस चुका था छोटे लाल

जरूर पढ़ें- Cheetah in Kuno National Park : क्या रखा जाए चीतों का नाम, “नामकरण” के लिए देशभर से आए यह सुझाव

Advertisment

जरूर पढ़ें- Khargone Tanker Blast : टैंकर ब्लास्ट में 15 पहुंचा मरने वालों का आंकड़ा

जरूर पढ़ें- Road Accident in MP : प्रदेशभर में सड़क हादसों में 18 से ज्यादा मौतें, 15 घायल

जरूर पढ़ें- Trains Cancelled : कई ट्रेनें कैंसिल, तीसरी लाइन जोड़ने नॉन इंटरलॉकिंग कार्य होना है, यहां देखें लिस्ट

Advertisment
धान खरीदी छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ न्यूज छत्तीसगढ़ धान खरीदी paddy purchase in cg paddy purchase chhattisgarh paddy purchase cm bhupesh baghel Chhattisgarh paddy purchase chhattisgarh news CG news cg ki kabhre baghel govt paddy purchase
Advertisment
चैनल से जुड़ें