Advertisment

CG Nikaye Chunav 2021 : निकाय चुनाव में बजा कांग्रेस का डंका, जश्न में डूबे कार्यकर्ता

CG Nikaye Chunav 2021 : निकाय चुनाव में बजा कांग्रेस का डंका, जश्न में डूबे कार्यकर्ताCG Nikaye Chunav 2021: Congress's sting in civic elections, workers immersed in celebration

author-image
Bansal News
CG Nikaye Chunav 2021 : निकाय चुनाव में बजा कांग्रेस का डंका, जश्न में डूबे कार्यकर्ता

रायपुर। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनावों की गुरूवार को मतगणना हुई जहां कांग्रेस का दमखम देखने को मिला कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की है। बता दें कि प्रदेश के 15 नगरीय निकाय के चुनावों में 6 नगर पंचायतों में ये चुनाव आयोजित किए गए थे। जिसमें से सभी नगर पंचायतों में कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। नगर निगम से लेकर नगर पंचायत तक कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर रहा। वहीं बीजेपी ने भी कुछ जगह बढ़त बनाई लेकिन बीजेपी की तुलना में जनता ने कांग्रेस पर ज्यादा भरोसा जताया, निकाय चुनाव में कांग्रेस को कई जगह विक्ट्री का विटामिन मिला। 4 नगर निगम, 5 नगर पालिका समेत 6 नगर पंचायतों में कांग्रेस का झंडा बुलंद रहा। कांग्रेस ने भिलाई, रिसाली, बिरगांव नगर निगम में बढ़त बनाई तो नगर पालिका शिवपुर चरचा, सांरगढ़ में भी कांग्रेस आगे रही, नगर पंचायत की बात कर तो सभी 6 पंचायतों में कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन किया इसके साथ ही जहां-जहां उपचुनाव हुए वहां भी कांग्रेस का दमखम देखने को मिला। वहीं जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल दिखा। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के साथ जश्न मनाया और अपनी खुशी जाहिर की है।

Advertisment

इस तरह समझें जीत का गणित —
भैरमगढ़ नगर पंचायत — कांग्रेस 12, भाजपा 3 , निर्दलीय 0
कोंटा नगर पंचायत— कांग्रेस 14, भाजपा 1, निर्दलीय 0
भोपालपट्टनम नगर पंचायत— कांग्रेस 15, भाजपा 0, निर्दलीय 0
प्रेम नगर पंचायत— कांग्रेस 11, भाजपा 2, निर्दलीय 2
मारो नगर पंचायत— कांग्रेस 9, भाजपा 5, निर्दलीय 1
नरहरपुर नगर पंचायत— कांग्रेस 11, भाजपा 4, निर्दलीय 0

सीएम भूपेश बघेल ने दी बधाई
नगरीय निकाय चुनावों में जीत के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दो दिन का दिल्ली और यूपी का दौर पूरा कर राजधानी रायपुर पहुंचे, एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। निकाय चुनाव में पार्टी की जीत से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह अपने चरम पर था। सीएम भूपेश ने भी कार्यकर्ताओं को निकाय चुनाव में जीत की बधाई दी और मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। वहीं मीडिया से चर्चा करते हुए सीएम बघेल ने कहा कि निकाय चुनाव के परिणाम प्रदेश सरकार के कामों की सफलता का प्रमाण हैं सरकार पर मतदाताओं का भरोसा जताते हैं।

nagriya Nikay Chunav 2021 municipal election results kmc election result chhattisgarh urban body election update chhattisgarh urban body election result live chhattisgarh urban body election result 2021 news chhattisgarh urban body election result 2021 live chhattisgarh urban body election result 2021 chhattisgarh urban body election result chhattisgarh urban body election 2021 news cg urban body election voting chhattisgarh urban body election 2021 chhattisgarh urban body election chhattisgarh urban body chhattisgarh nikay chunav 2021 chhattisgarh municipal election result 2021 chhattisgarh election result chhattisgarh body election 2021 cg urban body election 2021 cg urban body election CG Nikaye chunav result CG news cg election result live bansal CG News
Advertisment
चैनल से जुड़ें