Advertisment

छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव रिजल्ट: भाजपा की लहर में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, मंत्रियों के जिलों में क्या रहा BJP का स्कोर?

CG Nikay Chunav Results 2025: छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव रिजल्ट, भाजपा की लहर में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, मंत्रियों के जिलों में क्या रहा BJP का स्कोर?

author-image
Harsh Verma
CG Nikay Chunav Results 2025

CG Nikay Chunav Results 2025: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनावों के नतीजे स्पष्ट हो चुके हैं, जहां भाजपा ने जोरदार जीत दर्ज की है। अधिकांश निकायों में भाजपा ने कांग्रेस को पीछे छोड़ते हुए मजबूत पकड़ बनाई है।

Advertisment

नगर निगमों में कांग्रेस पूरी तरह से खाली हाथ रह गई, जबकि 49 नगर पालिकाओं में से 35 पर भाजपा ने कब्जा कर लिया। कांग्रेस को मात्र 8 सीटें, आम आदमी पार्टी (AAP) को 1 सीट और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें: CG के 10 निगमों में से 5 पर महिला महापौर: BJP ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में दिया बड़ा संदेश, चुनावी समीकरणों को भी बदला

नगर पंचायतों में भाजपा का वर्चस्व

नगर पंचायतों में भी भाजपा ने 114 में से 81 सीटों पर जीत दर्ज कर अपना दबदबा कायम रखा। कांग्रेस को 22 सीटें ही मिलीं, जबकि 10 सीटों पर निर्दलीय और 1 सीट पर बसपा ने जीत दर्ज की।

Advertisment

मंत्रियों के क्षेत्रों में भाजपा का प्रदर्शन

डॉ. रमन सिंह (विधानसभा अध्यक्ष, राजनांदगांव)

  • कुल निकाय: 5
  • भाजपा: 5
  • कांग्रेस: 0
  • प्रदर्शन: 100%

विजय शर्मा (उपमुख्यमंत्री, कवर्धा)

  • कुल निकाय: 7
  • भाजपा: 7
  • कांग्रेस: 0
  • प्रदर्शन: 100%

अरुण साव (उपमुख्यमंत्री, मुंगेली और बिलासपुर)

  • कुल निकाय: 13
  • भाजपा: 10
  • कांग्रेस: 2
  • आम आदमी पार्टी (AAP): 1
  • प्रदर्शन: 80%

श्यामबिहारी जायसवाल (मंत्री, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी)

  • कुल निकाय: 6
  • भाजपा: 5
  • कांग्रेस: 1
  • प्रदर्शन: 95%

बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत (रायपुर)

  • कुल निकाय: 11
  • भाजपा: 9
  • कांग्रेस: 2
  • प्रदर्शन: 85%

पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू (दुर्ग)

  • कुल निकाय: 7
  • भाजपा: 6
  • निर्दलीय: 1
  • कांग्रेस: 0

किरण सिंह देव (भाजपा प्रदेशाध्यक्ष) और केदार कश्यप (मंत्री, बस्तर संभाग)

  • कुल निकाय: 19
  • भाजपा: 17
  • कांग्रेस: 1
  • निर्दलीय: 1
  • प्रदर्शन: 95%

रामविचार नेताम (मंत्री, बलरामपुर)

  • कुल निकाय: 5
  • भाजपा: 4
  • कांग्रेस: 1
  • प्रदर्शन: 95%

लक्ष्मी राजवाड़े (मंत्री, सूरजपुर)

  • कुल निकाय: 5
  • भाजपा: 4
  • कांग्रेस: 1
  • प्रदर्शन: 95%

दयालदास बघेल (मंत्री, बेमेतरा)

  • कुल निकाय: 10
  • भाजपा: 7
  • कांग्रेस: 1
  • निर्दलीय: 2
  • प्रदर्शन: 70%

लखन देवांगन (मंत्री, कोरबा)

  • कुल निकाय: 6
  • भाजपा: 5
  • कांग्रेस: 1
  • प्रदर्शन: 95%

ओपी चौधरी (मंत्री, रायगढ़)

  • कुल निकाय: 7
  • भाजपा: 5
  • कांग्रेस: 1
  • निर्दलीय: 1
  • प्रदर्शन: 80%

टंकराम वर्मा (मंत्री, बलौदाबाजार)

  • कुल निकाय: 8
  • भाजपा: 5
  • कांग्रेस: 2
  • निर्दलीय: 1
  • प्रदर्शन: 65%

चरणदास महंत (नेता प्रतिपक्ष, जांजगीर और सक्ति)

  • कुल निकाय: 17
  • भाजपा: 9
  • कांग्रेस: 3
  • निर्दलीय: 4
  • बसपा: 1
  • प्रदर्शन: 55%

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और कांग्रेस को लगभग सभी बड़े क्षेत्रों में पीछे छोड़ दिया। मंत्रियों के गृह जिलों में भाजपा का स्ट्राइक रेट 70% से 100% तक रहा, जिससे साफ है कि पार्टी का जनाधार मजबूत हुआ है। आम आदमी पार्टी और बसपा ने भी मामूली उपस्थिति दर्ज कराई, लेकिन कांग्रेस की स्थिति बेहद कमजोर नजर आई।

यह भी पढ़ें: Raigarh Nagariya Nikay Result: चाय बेचने वाले जीववर्धन चौहान बने रायगढ़ के महापौर, बोले- ‘चाय वाला था, चाय वाला रहूंगा’

Advertisment
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें