Advertisment

CG के 10 निगमों में से 5 पर महिला महापौर: BJP ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में दिया बड़ा संदेश, चुनावी समीकरणों को भी बदला

CG Nikay Chunav Results 2025: छत्तीसगढ़ के 10 निगमों में से 5 पर महिला महापौर, BJP ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में दिया बड़ा संदेश, चुनावी समीकरणों को भी बदला

author-image
Harsh Verma
CG Nikay Chunav Results 2025

CG Nikay Chunav Results 2025: केंद्र सरकार जहां नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है, वहीं छत्तीसगढ़ में भाजपा ने इस दिशा में एक मजबूत पहल की।

Advertisment

पार्टी ने 10 नगरीय निकायों में से 5 महापौर पदों पर महिलाओं को उम्मीदवार बनाया, जिससे एक बड़ा संदेश दिया गया। जनता ने भी इस पहल को स्वीकार करते हुए महिलाओं की जीत सुनिश्चित कर शहर सरकार में 50% भागीदारी प्रदान की।

यह भी पढ़ें: Raigarh Nagariya Nikay Result: चाय बेचने वाले जीववर्धन चौहान बने रायगढ़ के महापौर, बोले- ‘चाय वाला था, चाय वाला रहूंगा’

रायपुर में भाजपा की ऐतिहासिक जीत

[caption id="" align="alignnone" width="496"]publive-image भाजपा की मीनल चौबे ने कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे को हराया।[/caption]

Advertisment

राजधानी रायपुर में भाजपा की मीनल चौबे ने कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे को 1,53,290 वोटों के बड़े अंतर से हराया। मीनल चौबे को 3,15,835 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की दीप्ति दुबे को 1,62,545 वोट ही मिल सके। यह जीत भाजपा के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

दुर्ग, कोरबा, बिलासपुर और अंबिकापुर में भी भाजपा की लहर

[caption id="" align="alignnone" width="502"]publive-image दुर्ग में भाजपा की महापौर प्रत्याशी अल्का बाघमार ने मारी बाजी[/caption]

भाजपा ने रायपुर के अलावा दुर्ग, कोरबा, बिलासपुर और अंबिकापुर में भी महिला प्रत्याशियों को मैदान में उतारा और शानदार जीत दर्ज की।

Advertisment

[caption id="" align="alignnone" width="508"]Korba Bjp Meyor Sanju Devi Rajput Gets Ticket | कोरबा से महापौर के लिए संजू  देवी राजपूत को टिकट: भाजपा ने पूर्व पार्षद पर जताया भरोसा, पुलिस परिवार से  है संबंध - कोरबा में बीजेपी की संजू देवी ने कांग्रेस की उषा तिवारी को हराया[/caption]

  • दुर्ग: अल्का बाघमार ने कांग्रेस की प्रेमलता साहू को 67,000 वोटों से हराया।
  • कोरबा: संजू देवी ने कांग्रेस की उषा तिवारी को 52,000 वोटों से पराजित किया।
  • बिलासपुर: पूजा विधानी ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद नायक को 66,179 वोटों के बड़े अंतर से हराया।
  • अंबिकापुर: मंजूषा भगत ने कांग्रेस के डॉ. अजय तिर्की को 11,063 वोटों से हराकर राजनीतिक समीकरणों को बदल दिया।
  • [caption id="" align="alignnone" width="599"]publive-image बीजेपी की पूजा विधानी ने कांग्रेस के प्रमोद नायक को 66,067 वोटों से हराया.[/caption]

अंबिकापुर में अप्रत्याशित परिणाम

[caption id="" align="alignnone" width="516"] भी बीजेपी का कब्जा, मंजूषा भगत बनीं महापौर अम्बिकापुर नगर निगम में भाजपा प्रत्याशी मंजूषा भगत की जीत[/caption]

Advertisment

अंबिकापुर नगर निगम को कांग्रेस का मजबूत गढ़ माना जा रहा था, और राजनीतिक विश्लेषक कांग्रेस की जीत की संभावना जता रहे थे। लेकिन भाजपा प्रत्याशी मंजूषा भगत की जीत ने सभी कयासों को गलत साबित कर दिया और भाजपा को एक मजबूत बढ़त दिलाई

छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा की इस रणनीति ने न केवल महिला सशक्तिकरण को बल दिया बल्कि चुनावी समीकरणों को भी नया मोड़ दे दिया। महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने की यह पहल भाजपा के लिए चुनावी सफलता का मजबूत आधार बन गई।

यह भी पढ़ें: CG Election Result 2025 Update: नगरीय निकाय में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, 10 में से 10 निगमों में बैठेंगे बीजेपी के मेयर

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें