Advertisment

छत्‍तीसगढ़ निकाय चुनाव 2025: स्‍क्रूटनी में 2 महापौर और 18 अध्‍यक्ष पद प्रत्‍याशियों के नामांकन रद्द, 69 पार्षद भी बाहर

Chhattisgarh Nagariya Nikay Election 2025 Updates; छत्‍तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की ओर से कार्रवाई जारी है। आज 31 जनवरी को स्‍क्रूटनी की गई। स्‍क्रूटनी में प्रदेश की 10 प्रमुख नगर पालिकाओं में दो महापौर पद के उम्‍मीदवार

author-image
Sanjeet Kumar
CG Nikay Chunav 2025

CG Nikay Chunav 2025

CG Nikay Chunav 2025: छत्‍तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की ओर से कार्रवाई जारी है। आज 31 जनवरी को स्‍क्रूटनी की गई। स्‍क्रूटनी में प्रदेश की 10 प्रमुख नगर पालिकाओं में दो महापौर पद के उम्‍मीदवार के नामांकन (CG Nikay Chunav 2025) रद्द किए गए हैं। इतना ही नहीं नगर पालिका और पंचायत के 18 अध्‍यक्ष पद नामांकन निरस्‍त किए गए हैं। इसी के साथ ही स्‍क्रूटनी में 69 पार्षद कैंडिडेट्स के पर्चे भी रद्द किए गए हैं।

Advertisment

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1885224908134703409

107 प्रत्‍याशियों की जनता के हाथ में किस्‍मत

छत्‍तीसगढ़ में 10 नगर निगम हैं। जहां महापौर (CG Nikay Chunav 2025) के लिए अब 107 उम्‍मीदवार ही रह गए हैं। जिन्‍होंने अपने क्षेत्र में प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है। इन सभी का भविष्‍य कैसा रहेगा, यह जनता तय करेगी। 11 फरवरी को सभी महापौर की किस्‍मत ईवीएम में कैद हो जाएगी।

नगर पालिका और पंचायतों में 765 अध्‍यक्ष कैंडिडेट्स

इधर प्रदेश की 49 नगर पालिकाओं (CG Nikay Chunav 2025) और 114 नगर पंचायतों में अध्‍यक्ष पद को लेकर भी घमासान शुरू हो गया है। दोनों परिषद में 765 उम्‍मीदवार अब चुनाव मैदान में हैं। यह स्‍क्रूटनी में साफ हो गया है। इसके अलावा प्रदेश के निकायों में पार्षद पद के लिए 10737 उम्मीदवारों के नामांकन सही पाए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ धान खरीदी: प्रदेश में 147 लाख मिट्रिक टन धान किसानों ने बेची, लक्ष्य से पीछे; आज आखिरी दिन

Advertisment

दुर्ग में बीजेपी-कांग्रेस में सीधी टक्‍कर

दुर्ग नगर निगम में महापौर पद के लिए दो ही नामांकन (CG Nikay Chunav 2025) आए हैं। यहां भाजपा और कांग्रेस में सीधा मुक़ाबला रहेगा। यहां चुनावी महौल गरम है। आरोप प्रत्‍यारोप का दौर चल रहा है। वहीं जनता अभी किसी से भी कुछ कहने को तैयार नहीं है। अभी जनता स्थिति को भांप रही है। आने वाली 11 फरवरी को जनता अपना निर्णय ईवीएम को सौंप देगी।

नारायणपुर और बीजापुर निकाय में भी सीधी टक्‍कर

इधर नारायणपुर में भी बीजेपी और कांग्रेस (CG Nikay Chunav 2025) से एक एक ही नामांकन दाखिल किया गया है। इसके अलावा बीजापुर में भी एक एक ही नामांकन दाखिल किया गया है। इन दोनों निकायों में सीधा मुकाबला होगा। दोनों की पार्टियों के प्रत्‍याशियों ने जोर शोर से प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें: Chhattisgarh Election 2025: बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन में निकाय चुनाव को लेकर होगी चर्चा, घोषणा पत्र पर भी विमर्श

Advertisment
Election Commission Mayor Candidates Chhattisgarh Nagar Nikay Elections Scrutiny Municipal Panchayat President
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें