Advertisment

सीजी नगरीय निकाय चुनाव: बीजेपी-कांग्रेस ने जारी किए घोषणा पत्र, दोनों के वादों में कई समानताएं, कुछ वादे अधूरे

Chhattisgarh Nikay Chunav 2025 Congress BJP Manifesto Comparison; छत्‍तीसगढ़ में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव का शोर अपने सबाब पर है। इसी बीच नगरीय निकाय को लेकर कांग्रेस और बीजेपी ने अपना-अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया

author-image
Sanjeet Kumar
CG Congress Vs BJP Manifesto

CG Congress Vs BJP Manifesto

CG Congress Vs BJP Manifesto: छत्‍तीसगढ़ में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव का शोर अपने सबाब पर है। इसी बीच नगरीय निकाय को लेकर कांग्रेस और बीजेपी ने अपना-अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इसमें उन्‍होंने अपने अगले पांच साल का प्‍लान और वादे बताए हैं। बीजेपी ने अटल संकल्प पत्र और कांग्रेस ने जन घोषणा पत्र पेश किया है। दोनों पार्टियों के घोषणा पत्र में कई समानताएं हैं, साथ ही कुछ अधूरे वादे भी शामिल हैं।

Advertisment

इन दोनों के वादों में कई वादे ऐसे हैं, जिनमें समानता है। इसे अब कॉपी पेस्‍ट कहा जा रहा है। वहीं जहां बीजेपी, कांग्रेस (CG Congress Vs BJP Manifesto) पर हमलावर है तो वहीं कांग्रेस भी पीछे नहीं है और बीजेपी सरकार के प्रदेश में एक साल के कार्यकाल को लेकर घेर रही है। वहीं बीजेपी कांग्रेस के नगरीय निकायों में पिछले पांच साल के कार्यकाल को लेकर घेर रही है।

बीजेपी-कांग्रेस की घोषणा में ये समानताएं

publive-image

श्रद्धांजलि योजना: दोनों पार्टियों ने श्रद्धांजलि योजना के तहत दिए जाने वाले 4 हजार रुपये को बढ़ाकर 5 हजार रुपये करने का वादा किया है।

महिला सुरक्षा: महिलाओं की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी (CG Congress Vs BJP Manifesto) कैमरे लगाने का वादा।

Advertisment

दस्तावेज घर पहुंच सेवा: जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र और विवाह प्रमाण पत्र की घर पहुंच सेवा।

यूजर चार्ज में कमी: यूजर चार्ज का युक्तियुक्त करण।

मुफ्त लाइब्रेरी: बीजेपी (CG Congress Vs BJP Manifesto) ने प्रमुख निकायों में, जबकि कांग्रेस ने हर निकाय में निःशुल्क लाइब्रेरी की घोषणा की है।

महिलाओं के लिए टॉयलेट: शहरी सार्वजनिक स्थानों में महिलाओं के लिए टॉयलेट्स बनाने का वादा।

Advertisment

मुफ्त पानी टैंकर: विवाह और शोक कार्यक्रमों में मुफ्त पानी टैंकर की सुविधा।

मुफ्त Wi-Fi: सार्वजनिक स्थानों में मुफ्त Wi-Fi की सुविधा।

संपत्ति कर में छूट: नियमित भुगतान पर संपत्ति कर में छूट।

कांग्रेस नहीं कर पाई कई वादे पूरे

कांग्रेस ने 2019 के चुनाव (CG Congress Vs BJP Manifesto) में कई वादे किए थे, जो अभी पूरे नहीं हुए हैं। इन वादों में प्रमुख वादे हैं, उनमें- तालाबों का संरक्षण और सौंदर्यीकरण। घाटों और तालाबों में महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम बनाना। इंदिरा गांधी हरित अभियान और राजीव गांधी ज्ञानोदय केंद्र योजना के तहत ऑनलाइन रीडिंग और लाइब्रेरी की सुविधा। महात्मा गांधी सम्मान पुरस्कार के तहत नगर भूषण अवॉर्ड, नगर शिक्षक अवॉर्ड और नगर खिलाड़ी अवॉर्ड देना।

ये खबर भी पढ़ें: BJP Manifesto 2024: बीजेपी ने अपना चुनावी घोषणापत्र जारी, एक राष्ट्र, एक चुनाव, एक सामान्य मतदाता सूची प्रणाली पर जोर

Advertisment

कांग्रेस ने किया कॉपी पेस्‍ट: सीएम

CG Congress manifesto

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस के घोषणा पत्र (CG Congress Vs BJP Manifesto) को बीजेपी के अटल संकल्प पत्र का कॉपी-पेस्ट बताया है। उन्होंने कांग्रेस पर पिछले चुनाव के वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया है। इधर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस के घोषणा पत्र में जमीन-आसमान का अंतर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र सीधा और स्पष्ट है, जबकि बीजेपी का घोषणा पत्र जनता को भटकाने वाला है।

दोनों पार्टी ने दोहराए अपने-अपने वादे

दोनों पार्टियों ने अपने-अपने घोषणा पत्र (CG Congress Vs BJP Manifesto) में जनता को लुभाने की कोशिश की है। बीजेपी ने 2019 के वादों को दोहराया है, जबकि कांग्रेस ने नए वादों के साथ-साथ पुराने अधूरे वादों को भी शामिल किया है। इसी के चलते दोनों ही दलों के घोषणा पत्र को लेकर प्रदेश में जमकर सियासत हो रही है। जहां कांग्रेस पर बीजेपी पिछले चुनाव के वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगा रही है तो वहीं कांग्रेस भी प्रदेश में बीजपी की सरकार होने के बाद भी लोगों के काम नहीं होने और किए गए वादों को लेकर घेरती नजर आ रही है।

ये खबर भी पढ़ें: निकाय चुनाव 2025: कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, 34 बिंदुओं को पूरा करने जनता से किया वादा

CG Municipal Election 2025 BJP vs Congress Manifesto BJP Congress Promises
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें