Advertisment

CG NHM Employees Strike: छत्तीसगढ़ में 16 हजार NHM कर्मचारी कल से बेमियादी हड़ताल पर, आपातकालीन सेवाएं भी रहेंगी बंद

CG NHM Employees Strike: छत्तीसगढ़ में 16 हजार से ज्यादा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारी 18 अगस्त से बेमियादी हड़ताल पर जा रहे हैं। इस हड़ताल से आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित होंगी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

author-image
Shashank Kumar
CG NHM Employees Strike

CG NHM Employees Strike

हाइलाइट्स

  • 16 हजार NHM कर्मचारी हड़ताल पर

  • आपातकालीन सेवाएं भी होंगी ठप

  • सरकार से 10 सूत्रीय मांगें

Advertisment

CG NHM Employees Strike: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh News) में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के 16 हजार से अधिक कर्मचारी सोमवार 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल (Indefinite Strike) पर जाएंगे। इस हड़ताल की वजह से आपातकालीन सेवाएं (Emergency Services) भी बंद रहेंगी। कर्मचारी संगठन ने पहले ही कलेक्टर, सीएमएचओ और बीएमओ को इसकी सूचना दे दी है।

CG NHM Employees Strike

कर्मचारियों की 10 सूत्रीय मांगें पूरी न होने से नाराजगी

एनएचएम कर्मचारी संघ का कहना है कि उनकी 10 सूत्रीय मांगें (Demands of NHM Employees) जैसे –

  • संविलियन/स्थायीकरण (Regularization of Employees)
  • पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना (Public Health Cadre)
  • ग्रेड पे निर्धारण (Grade Pay Fixation)
  • लंबित 27% वेतन वृद्धि (Salary Hike)
  • कार्य मूल्यांकन में पारदर्शिता (Transparent Evaluation System)
  • अनुकम्पा नियुक्ति (Compassionate Appointment)
  • न्यूनतम 10 लाख कैशलेस बीमा (Cashless Medical Insurance)
Advertisment

पर कोई निर्णय नहीं लिया गया। इस कारण कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल (Pen Down Strike) करने का निर्णय लिया है।

आपातकालीन सेवाएं भी रहेंगी ठप

इस बार एनएचएम संघ ने साफ कहा है कि हड़ताल के दौरान SNCU यानी Special Newborn Care Unit सहित सभी आपातकालीन सेवाएं (Emergency Healthcare Services) भी बंद रखी जाएंगी। इससे प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था (Healthcare System in Chhattisgarh) पर बड़ा असर पड़ सकता है।

प्रदेशाध्यक्ष का बयान

एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार मिरी, महासचिव कौशलेश तिवारी और अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त बयान में कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Advertisment

ये भी पढ़ें:  CG Kisan AgriStack Portal Politics: धान खरीदी को लेकर सियासी संग्राम, एग्री स्टेक पोर्टल पर कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने

स्वास्थ्य सेवाएं चरमराने की आशंका

चूंकि 16 हजार से ज्यादा कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे, ऐसे में सरकारी अस्पतालों (Government Hospitals) में मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपात सेवाएं बंद होने से गंभीर मरीजों पर खतरा मंडराएगा।

ये भी पढ़ें:  CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आज बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बन सकता है, रायपुर में छाए रहेंगे बादल

Advertisment

हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

छत्तीसगढ़ NHM हड़ताल 2025 आपातकालीन सेवाएं बंद NHM कर्मचारी आंदोलन NHM Employees Strike Chhattisgarh NHM employee movement NHM demands Health System emergency services closed Emergency Services Chhattisgarh NHM Strike 2025 Chhattisgarh NHM Strike Chhattisgarh health news CG NHM Employees Strike 10 Demands of Employees
Advertisment
चैनल से जुड़ें