Advertisment

CG News: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे कांकेर, कहा- अटल जी जैसी प्रतिबद्धता मोदी जी में दिखाई दे रही है

रायपुर। CG News: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को छत्तीसगढ़ का कांकेर पहुंचे। यहां बीजेपी नेताओं ने रक्षा मंत्री का स्वागत किया।

author-image
Bansal News
CG News: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे कांकेर, कहा- अटल जी जैसी प्रतिबद्धता मोदी जी में दिखाई दे रही है

रायपुर। CG News: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को छत्तीसगढ़ का कांकेर पहुंचे। यहां बीजेपी नेताओं ने रक्षा मंत्री का स्वागत किया। कांकेर पहुंचकर राजनाथ सिंह ने सबसे पहले पद्मश्री अजय मंडावी से की मुलाकात की। मंडावी ने उन्हें काष्ठ कला से बनाया गया महामृत्युंजय मंत्र भेंट किया।

Advertisment

इसके बाद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नहरदेव स्कूल मैदान में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सभी आदिवासी भाईयों के लिए पक्का मकान देने को तैयार है। सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अब तक मिल भी गया होता, लेकिन छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ऐसा बिल्कुल भी नहीं चाहती।

अटल जी जैसी प्रतिबद्धता मोदी जी में

मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अटल जी जैसी प्रतिबद्धता मोदी जी में दिखाई दे रही है, तभी तो एक आदिवासी महिला देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनीं। छत्तीसगढ़ राज्य बनाने के पीछे अटल जी की मंशा थी कि आदिवासी भाई जो सैकड़ों साल से पीछे थे उन्हें आगे ला सकें।

Advertisment

भारत की संस्कृति को मजबूत करने में आदिवासी समाज का बड़ा योगदान है। यह कभी देश को बताया ही नहीं गया। क्योंकि, आजादी के बाद देश को चलाने वाली सरकार ने आदिवासियों का गुणगान कभी नहीं किया। केवल आदिवासी सामज कल्याण के लिए मोदी जी ने 90 हजार करोड़ रुपए का बजट आबंटित किया है। हर वर्ष 15 अगस्त को आदिवासी गौरव दिवस मनाया जाएगा।

नया छत्तीसगढ़ भी बनाया

मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि केवल 5 वर्ष केंद्र और राज्य में एक साथ भाजपा की सरकार होने के बावजूद 15 वर्ष डॉ. रमन सिंह जी ने विकास का काम किया है। केवल नया रायपुर, नया बस्तर ही नहीं नया छत्तीसगढ़ भी बनाया। इस दौरान डॉ. रमन सिंह ने कहा कि किसानों की धान खरीदी को 5 लाख मिट्रिक टन से बढ़ाकर 70 लाख मीट्रिक टन हमारी भाजपा सरकार ने किया था।

डॉ. रमन सिंह ने कहा कि ये भारत आत्मनिर्भर भारत, सशक्त भारत, स्वाभिमानी भारत है। ये निर्माण आज मोदी जी के नेतृत्व मा होता है। भूपेश सरकार को देखकर 2003 की सरकार की याद आ रही है। तब अजीत जोगी सरकार का आतंक था, उस समय प्रभारी के तौर पर जोगी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम राजनाथ सिंह जी के नेतृत्व में भाजपा ने किया था।

Advertisment

यह भी पढ़ें- 

SAFF Championship: सेमीफाइनल में लेबनान से भिड़ेगा भारत, जानें किसका रिकॉर्ड बेहतर

MP High Court: मप्र उच्च न्यायालय ने महिलाओं की सहमति से संबंध बनाने की आयु घटाने के लिए केंद्र से किया अनुरोध

Radhika Madan: ये राधिका मदान का साल है, अनोखे और दिलचस्प किरदारों की बेहतरीन अदाकारा

Advertisment

Lausanne Diamond League : लुसाने डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा लगातार दूसरी बार शीर्ष पर रहे

PM Narendra Modi Shahdol Live: शहडोल पहुंचे PM नरेंद्र मोदी, राज्यपाल, CM शिवराज सिंह ने किया स्वागत

raipur CG news Union Defense Minister Rajnath Singh
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें