Advertisment

CG News: जिले में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, मामला दर्ज

CG News: जिले में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, मामला दर्जCG News: Three people of same family murdered in district, case registered

author-image
Bansal News
CG News: जिले में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, मामला दर्ज

सरगुजा। राज्य के सरगुजा जिले में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सरगुजा जिले के पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के लेंगा गांव में अज्ञात हमलावरों ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों मेघा राम सिरदार, उनकी पुत्रवधू कलावती सिरदार और पोता चंद्रिका सिरदार की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी है।

Advertisment

आरोपी फरार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि बीती रात अज्ञात लोगों ने सिरदार परिवार के घर हमला कर तीन सदस्यों की हत्या कर दी और फरार हो गए।
उन्होंने बताया कि आज सुबह जब पड़ोसियों को घटना की जानकारी मिली तब उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस दल ने मौके पर पहुंच कर वहां से शव बरामद किए। वहीं घटनास्थल पर फॉरेंसिक विशेषज्ञ और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया था। पुलिस जब मौके पर पहुंची तब वहां सामान बिखरा हुआ था। पुलिस चोरी के कारण हत्या समेत अन्य पहलू को भी ध्यान में रख कर जांच कर रही है।

sargunja raipur Pradesh Breaking Hindi murder mrder MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP hatya Chhattisgarh Family Murder CG news cg breaking breakin big breaking Bansal News bansal
Advertisment
चैनल से जुड़ें