Advertisment

CG News: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत.....

author-image
Bansal News
CG News: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत.....

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक बालक समेत दो लोगों की मौत हो गई है। कोरबा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया कि जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत घुड़देवा छठ घाट के समीप मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से रामसिंह धनवार (26) और बैसाखू धनवार (14) की मृत्यु हो गई है।

Advertisment

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बलगी गांव निवासी रामसिंह धनवार और घुड़देवा गांव निवासी बैसाखू धनवार मंगलवार को घुड़देवा छठ घाट के समीप मछली पकड़ने गए थे। उन्होंने बताया कि जब वह घाट के समीप थे तब अचानक तेज बारिश होने लगी।

इस दौरान दोनों पर आकाशीय बिजली गिरी और वह वहीं गिर गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी जब वहां मौजूद अन्य लोगों को हुई तब दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

छत्तीसगढ़ चाचा-भतीजे की मौत कोरबा समाचार कोरबा न्यूज़ कोरबा जिले कोरबा कुदरत आसमानी बिजली क्या है आसमानी बिजली का कहर आसमानी बिजली कहां गिरी आसमानी बिजली आकाशीय बिजली uncle-nephew death sky lightning nature Latest Chhattisgarh News in Hindi korba district Korba chhattisgarh Korba Chhattisgarh News in Hindi Chhattisgarh Hindi Samachar Chhattisgarh celestial electricity
Advertisment
चैनल से जुड़ें