Advertisment

CG News: छत्तीसगढ़ में बलात्कार के तीन आरोपी गिरफ्तार, 14 वर्षीय नाबालिग के साथ किया था दुष्कर्म

CG News: छत्तीसगढ़ में बलात्कार के तीन आरोपी गिरफ्तार, 14 वर्षीय नाबालिग के साथ किया था दुष्कर्मCG News: Three accused of rape arrested in Chhattisgarh, raped a 14-year-old minor

author-image
Bansal News
CG News: छत्तीसगढ़ में बलात्कार के तीन आरोपी गिरफ्तार, 14 वर्षीय नाबालिग के साथ किया था दुष्कर्म

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में सुबह की सैर पर निकली 14 वर्षीय बालिका के साथ सामूहिक बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग आरोपी को भी पकड़ा है। राजनांदगांव जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि जिले के डोंगरगांव कस्बे में सुबह की सैर पर निकली बालिका के साथ बलात्कार के मामले में पुलिस ने गजेंद्र कोर्राम, सालिग निषाद और रितेश को गिरफ्तार कर लिया । इस मामले में एक नाबालिग आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।

Advertisment

सैर पर निकली थी नाबालिग
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार को तड़के पांच बजे बालिका अपनी सहेलियों के साथ सुबह की सैर पर निकली थी और इसी दौरान आरोपी मोटरसाइकिल से वहां पहुंचे और बालिका को जबरदस्ती अपने साथ ले गए। उन्होंने बताया कि आरोपी बालिका को करीब के दानीटोला गांव के जंगल में लेकर गए थे। इस दौरान दो आरोपियों ने बालिका के साथ बलात्कार किया। घटना के बाद आरोपी युवक वहां से फरार हो गए। बाद में जब बालिका अपने घर पहुंची तब उसने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बालिका और उसके परिजनों की शिकायत पर पुलिस तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं इस मामले के नाबालिग आरोपी को भी पकड़ा गया है।

rape case in chhattisgarh raipur news cg police on chhattisgarh rape case mp latest news mp latest hindi news mp hindi news minor rapped in chhattisgarh madhya pradesh news chhattisgarhi news chhattisgarh की cg today news chhattisgarh woman raped chhattisgarh today news chhattisgarh rape story chhattisgarh rape case news chhattisgarh rape case chhattisgarh rape chhattisgarh police on rape case chhattisgarh news today cg latest news chhattisgarh news today Chhattisgarh News in Hindi chhattisgarh news chhattisgarh minor raped chhattisgarh latest news chhattisgarh latest hindi news chhattisgarh incident Chhattisgarh hindi news chhattisgarh girl set on fire chhattisgarh girl raped chhattisgarh gang rape news Chhattisgarh Crime News chhattisgarh bilaspur rape case Chhattisgarh chhatisgarh अहम खबरें cg today news cg news in hindi CG news cg latest news today raipur cg latest news today CG latest news cg latest hindi news CG hindi news CG Crime News
Advertisment
चैनल से जुड़ें