Advertisment

CG NEWS: राजधानी में नहीं थम रहा डेंगू का कहर, एक दिन मिले इतने नए मरीज

author-image
Bansal News
CG NEWS: राजधानी में नहीं थम रहा डेंगू का कहर, एक दिन मिले इतने नए मरीज

रायपुर। प्रदेश में कोरोना का खतरा टला नहीं था कि अब नई मुसीबत मंडराने लगी है। राजधानी रायपुर में डेंगू का खतरा दिनों दिन बढ़ते ही जा रहा है। राजधानी में 24 घंटे में सबसे ज्यादा डेंगू मरीजों की पुष्टि की गई है। यहां 24 घंटे में डेंगू के 23 नए केस सामने आए हैं। जिसके बाद जनवरी से अब तक राजधानी में 145 से भी ज्यादा डेंगू के केस सामने आ चुके है। जिसे देखते हुए अब स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने रायपुर जिले के सभी वार्डों में टीम बनाकर जल्द से जल्द डेंगू की जांच करने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के मुताबिक जिले में डेंगू की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग को 5 हजार जांच कीट दी गई है। वहीं राजधानी में हर दिन करीब 500 से ज्यादा लोगों की डेंगू की जांच की जाएगी। वहीं इस पूरे मामले में नोडल अधिकारी डाक्टर विमल किशोर राय का कहना है कि जिले में रोजाना 500 से अधिक लोगों की जांच का लक्ष्य रखा गया है लेकिन एंटीजन किट की कमी के कारण लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है।

Advertisment

डेंगू से हो चुकी हैं 3 लोगों की मौत
राजधानी रायपुर में डेंगू का खतरा दिनों दिन बढ़ते ही जा रहा है, हालही में डेंगू से एक बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले में अभी कोई पुष्टि नहीं की है। दरअसल राजधानी में डेंगू से पहली मौत 29 जून को रामनगर में रहने वाली 13 वर्ष बच्ची की हुई है। वहीं दूसरी मौत चूणामणि वार्ड निवासी महेश पनिका की 13 वर्षीय बेटी की हुई है, तीसरी मौत का मामला लमकेनी निवासी एक व्यक्ति का आया है। जिनकी रविवार को ही राजधानी के एक निजी अस्पताल में मौत हुई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग इस मामले में पल्ला झाड़ते दिखाई दे रहा है।

इस इलाके को घोषित किया हॉटस्पॉट
रायपुर में बीते 7 दिनों में डेंगू के कुल 40 नए मामले सामने आ चुके हैं। वहीं अब तक राजधानी में 113 डेंगू मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। राजधानी के रामनगर इलाके में सबसे ज्यादा डेंगू मरीज सामने आने के बाद इस जगह को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है । जानकारी के मुताबिक रामनगर में डेंगू के अब तक 50 मामले सामने आ चुके हैं,जो पिछले वर्ष की तुलना में सबसे ज्यादा है। डेंगू के 40 नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं नगर निगम ने शहर के हर इलाके में एंटीलार्वा के छिड़काव भी शुरू कर दिया है।

मध्य प्रदेश समाचार raipur news Raipur District raipur Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi mosquito borne disease madhya pradesh news in hindi Madhya Pradesh News Hindi Madhya identify dengue cases Hindi News Madhya Pradesh hindi news Health Department chhattisgarh news chhattisgarh latest news Chhattisgarh CG news
Advertisment
चैनल से जुड़ें