Advertisment

CG NEWS: राजधानी में नहीं थम रहा डेंगू का कहर,एक दिन में 22 मरीजों की पुष्टि

author-image
Bansal News
CG NEWS: राजधानी में नहीं थम रहा डेंगू का कहर,एक दिन में 22 मरीजों की पुष्टि

रायपुर। प्रदेश में कोरोना का खतरा टला नहीं था कि अब नई मुसीबत मंडराने लगी है। राजधानी रायपुर में डेंगू का खतरा दिनों दिन बढ़ते ही जा रहा है। राजधानी में रामनगर,रामकुंड के बाद अब टीकरापारा इलाका भी डेंगू की चपट में आ गया है। वहीं राजधानी में बीते 24 घंटों में डेंगू के 22 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद यहां एक्टिव मरीजों सी संख्या 195 हो गई है। वहीं राजधानी में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामलों के बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने रायपुर जिले के सभी वार्डों में टीम बनाकर जल्द से जल्द डेंगू की जांच करने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के मुताबिक जिले में डेंगू की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग को 5 हजार जांच कीट दी गई है। वहीं राजधानी में हर दिन करीब 500 से ज्यादा लोगों की डेंगू की जांच की जाएगी।

Advertisment

इस इलाके को बनाया था हॉटस्पॉट
रायपुर में डेंगू से सबसे प्रभावित इलाका था रामनगर राम नगर में 7 दिनों में डेंगू के कुल 40 नए मामले सामने आ चुके हैं। राजधानी के रामनगर इलाके में सबसे ज्यादा डेंगू मरीज सामने आने के बाद इस जगह को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है । जानकारी के मुताबिक रामनगर में डेंगू के अब तक 50 मामले सामने आ चुके हैं,जो पिछले वर्ष की तुलना में सबसे ज्यादा है। डेंगू के 40 नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं नगर निगम ने शहर के हर इलाके में एंटीलार्वा के छिड़काव भी शुरू कर दिया है।

डेंगू से हो चुकी हैं 3 लोगों की मौत
राजधानी रायपुर में डेंगू का खतरा दिनों दिन बढ़ते ही जा रहा है, हालही में डेंगू से एक बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले में अभी कोई पुष्टि नहीं की है। दरअसल राजधानी में डेंगू से पहली मौत 29 जून को रामनगर में रहने वाली 13 वर्ष बच्ची की हुई है। वहीं दूसरी मौत चूणामणि वार्ड निवासी महेश पनिका की 13 वर्षीय बेटी की हुई है, तीसरी मौत का मामला लमकेनी निवासी एक व्यक्ति का आया है जिसकी राजधानी के एक निजी अस्पताल में मौत हुई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग इस मामले में पल्ला झाड़ते दिखाई दे रहा है।

was a stir Today madhya Pradesh today so far 23 new dengue patients found in raipurm CG newsm Chhattisgarhm chhattisgarh latest newsm chhattisgarh news raipur today Raipur District news मध्य प्रदेश समाचार Pradesh Breaking news mp latest News mp hindi news in hindi news hindi MP Samachar in Hindi mp politics MP Live news mp breaking mosquito borne disease Madhya Pradesh identify In Hindi In Hindi HindiThere Hindi Raipur hindi news Hindi mp news Health Department Headlines due to getting 22 new patients in a day dengue cases Madhya Pradesh 195 confirmed
Advertisment
चैनल से जुड़ें