Advertisment

CG News: सुरक्षा बलों ने तीन नक्सलियों को किया गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद

CG News: सुरक्षा बलों ने तीन नक्सलियों को किया गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामदCG News: Security forces arrested three Naxalites, arms and explosives recovered

author-image
Bansal News
CG News: सुरक्षा बलों ने तीन नक्सलियों को किया गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है उनसे हथियार और विस्फोटक बरामद किया गया है। बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के मोदकपाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत कांदुलनार गांव के करीब सुरक्षाबलों ने तीन नक्सलियों - गोटे लक्ष्मैया,राजू यालम और अंगनपल्ली हनमैया को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisment

जिले में चलाया जा रहा नक्सल विरोधी अभियान

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस महीने की 14 तारीख को मोदकपाल थाना क्षेत्र में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जिला बल के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान पर चिन्नाकवाली और कांदुलनार गांव की ओर रवाना किया गया था।उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान बुधवार की रात सुरक्षा बल कांदुलनार गांव के करीब थे तभी वहां से तीन संदिग्ध व्यक्ति भागने लगे, इसके बाद सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों से एक भरमार बंदूक, विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किया गया है।

raipur Pradesh Breaking Hindi Naksali bastar MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP chattisgarh CG news cg Breaking News big breaking news big breaking
Advertisment
चैनल से जुड़ें