Advertisment

CG News: पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ के सरोधा-दादर को मिला सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम का पुरस्कार

CG News: भारतीय पर्यटन मानचित्र पर छत्तीसगढ़ का सरोधा-दादर दर्ज हो गया है। जिले के सरोधा-दादर को राष्ट्रीय स्तर पर रजत श्रेणी में...

author-image
Uddeshya Singh Raghuvanshi
CG News: पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ के सरोधा-दादर को मिला सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम का पुरस्कार

कवर्धा से संतोष भारद्वाज की रिपोर्ट।

कवर्धा। CG News: भारतीय पर्यटन मानचित्र पर छत्तीसगढ़ का सरोधा-दादर दर्ज हो गया है। जिले के सरोधा-दादर को राष्ट्रीय स्तर पर रजत श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम का पुरस्कार मिला है।

Advertisment

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित समारोह में सरोधा-दादर को सर्वश्रेष्ठ ग्राम का पुरष्कार मिला है। गाँव के मंगल सिंह धुर्वे ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।

देशभर के 795 गावों में सर्वश्रेष्ठ

केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय ने देश भर के 795 गांवों में से सरोधा-दादर को चुना है। जिला मुख्यालय कवर्धा से करीब 50 किमी और चिल्फीघाटी से 5 किलोमीटर दूर स्थित सरोधा-दादर पर्वत और घाटी समुद्र तल से करीब 3 हजार फीट ऊंचाई पर स्थित है।

विदेशों से भी आते है सैलानी

आम तौर पर पूरे साल यहाँ पर्यटक आते रहते हैं लेकिन अक्टूबर माह से उनकी संख्या में बढ़ोतरी होने लगती है। ठंड के मौसम में यहां का तापमान कभी-कभी शून्य से नीचे भी चला जाता है। यहाँ भारत के विभिन्न राज्यों के अलावा इंग्लैंड, स्विट्जरलैंड और आस्ट्रेलिया से भी सैलानी आते हैं।

Advertisment

ग्रामीण पर्यटन की है सम्भावना

चिल्फीघाटी और सरोदा-दादर में प्रकृति का आनंद लेने के लिए यहाँ पर्यटकों की आवाजाही बहुत अधिक रहती है। सरोधा-दादर में प्रकृति के सुन्दर नज़ारों के कारण ग्रामीण पर्यटन की बहुत अधिक सम्भावना है।

आदिवासी क्षेत्र और धार्मिक स्थल हैं पर्यटन केंद्र

छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में और धार्मिक महत्व के स्थलों को खास तौर पर पर्यटन केंद्र है। कवर्धा जिले में मुख्य रूप से बैगा आदिवासी निवास करते हैं, इनकी पारंपरिक जीवन शैली और संस्कृति सैलानियों को विशेष रूप से अपनी ओर आकर्षित करती है।

ये भी पढ़ें:

Ease My Trip: “गोल्डन भारत ट्रैवल सेल” में पाइए ट्रैवल पैकेज में अविश्वसनीय छूट

Advertisment

Nails Care Tips: जल्दी टूट जाते हैं नाखून तो अपनाएं ये आसान टिप्स, हो जाएंगे लंबे और शाइनी

Places To Visit In Varanasi: ऐतिहासिक और सांस्कृतिक शहर वाराणसी में घुमने का सोच रहे हैं, तो जरुर जाएं इन 6 जगहों पर

World Tourism Day 2023: ये है विश्व पर्यटन दिवस मनाने के पीछे की खास वजह, पढ़िए पूरी खबर

Advertisment

Indian Railways Act में यहां सेल्फी खींचना है अपराध, हो सकती है इतने महीने की सजा

CG News, vishwa paryatan divas, bharatiya paryatan, kavardha news, Chhattisgarh tourism, sarodha daadar, chilfi ghati

CG news chhattisgarh tourism kavardha news bharatiya paryatan chilfi ghati sarodha daadar vishwa paryatan divas
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें