Advertisment

CG News: राजस्व मंत्री पर पैसे लेकर तहसीलदारों के तबादले का आरोप, तहसीलदार संघ के अध्यक्ष के खिलाफ BJP ने खोला मोर्चा

CG News: राजस्व मंत्री पर पैसे लेकर तहसीलदारों के तबादले का आरोप, तहसीलदार संघ के अध्यक्ष के खिलाफ BJP ने खोला मोर्चा

author-image
Harsh Verma
CG-News

CG News: छत्तीसगढ़ में तहसीलदारों के तबादले के बाद कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के अध्यक्ष नीलमणि दुबे ने राजस्व मंत्री पर पैसे लेकर तबादला करने का आरोप लगाया था। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

Advertisment

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कोतवाली थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर नीलमणि दुबे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस को ज्ञापन सौंपा

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया है कि तहसीलदार नीलमणि दुबे ने राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा पर तबादले में पैसे के लेन-देन का आरोप लगाया है, जो सोशल मीडिया और समाचार पत्रों में प्रकाशित हुआ है।

भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह आरोप मंत्री की छवि धूमिल कर रहा है और उन्होंने तहसीलदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Advertisment
अधिकारियों को मनचाही पोस्टिंग दी गई: दुबे 

कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के प्रदेश (CG News) अध्यक्ष नीलमणी दुबे ने आरोप लगाया है कि मंत्री के निजी बंगले में नतमस्तक होने वाले अधिकारियों को मनचाही पोस्टिंग दी गई है, जिसमें कोई निश्चित मापदंड नहीं अपनाया गया है।

[caption id="" align="alignnone" width="503"]publive-image राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा[/caption]

उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारियों का एक साल के भीतर ही स्थानांतरण कर दिया गया, जबकि कुछ का तीन साल बाद भी। दुबे ने सवाल किया कि मंत्री बताएं कि तीन साल के बाद स्थानांतरण करने का नियम है, लेकिन इसमें कोई मापदंड नहीं अपनाया गया। उन्होंने इस पोस्टिंग में घोर अनियमितता का आरोप लगाया है।

Advertisment
तबादले में न स्वास्थ्य न उम्र का ध्यान रखा गया: दुबे 

नीलमणी दुबे ने बताया कि जिस अधिकारी के सेवानिवृत्ति में केवल 6 महीने बाकी हैं, उनका भी स्थानांतरण कर दिया गया है। यही नहीं, 55 साल के एक अधिकारी जो आईसीयू में भर्ती हैं, उनका भी तबादला कर दिया गया है।

[caption id="" align="alignnone" width="515"]publive-image कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीलमणी दुबे[/caption]

दुबे का आरोप है कि इस तबादले में न तो स्वास्थ्य का और न ही उम्र का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि पिछले 2 साल में यह उनका छठा तबादला है। दुबे ने सवाल किया कि उनके परिवार और उन पर क्या बीत रही होगी, जब 2 साल में 6 बार तबादला किया जा रहा है।

Advertisment
संघ के पदाधिकारियों को निशाना बनाया गया: दुबे 

संघ के अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि जानबूझकर संघ के पदाधिकारियों को निशाना बनाया गया है। उन्होंने कहा कि मैं संघ का अध्यक्ष हूं और मेरा तबादला मोहला मानपुर कर दिया गया है, ताकि मैं रायपुर में लोगों की बातों को रख न सकूं।

उन्होंने कहा कि राकेश देवांगन, जो संघ के एक्टिव सदस्य हैं, को रायपुर से सुकमा में तबादला कर दिया गया है। इसी तरह, गुरुदत्तपांच भाई को दुर्ग से बलरामपुर और प्रवक्ता पेखंड टोकरे को सुकमा में तबादला कर दिया गया है। उन्होंने इसे षडयंत्रकारी नीति बताया है।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे उज्जैन: MP के सीएम डॉ. मोहन यादव के पिता को अर्पित की श्रद्धांजलि

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें