Advertisment

CG News: भरोसे के सम्मेलन के लिए आ रहीं प्रियंका गांधी वाड्रा, राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने पूछा सवाल

रायपुर। CG News: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का शंखनाद कांग्रेस बस्तर से करने जा रही है। पहली बार यहां प्रियंका गांधी बस्तर आ रही हैं। जहां भरोसे के सम्मेलन को संबोधित करेंगी। इस बीच सीजी में राजनीतिक बायनबाजी भी खूब हो रही है। राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने कांग्रेस महामंत्री प्रियंका गांधी वाड्रा से सवाल पूछा है।

author-image
Bansal News
CG News: भरोसे के सम्मेलन के लिए आ रहीं प्रियंका गांधी वाड्रा, राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने पूछा सवाल

रायपुर। CG News: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का शंखनाद कांग्रेस बस्तर से करने जा रही है। पहली बार यहां प्रियंका गांधी बस्तर आ रही हैं। जहां भरोसे के सम्मेलन को संबोधित करेंगी। इस बीच सीजी में राजनीतिक बायनबाजी भी खूब हो रही है। राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने कांग्रेस महामंत्री प्रियंका गांधी वाड्रा से सवाल पूछा है।

Advertisment

यह भी पढ़ें-Bemetara Biranpur violence update news: गांव से गुजर रही बसों की भी हो रही जांच, भारी संख्या में पुलिस तैनात

कांग्रेस महामंत्री प्रियंका वाड्रा से पूछा सवाल

राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने एक वीडियो जारी करते हुए कांग्रेस महामंत्री प्रियंका वाड्रा से पूछा है कि - लड़की हूं लड़ सकती हूं, का नारा देने वाली प्रियंका गांधी अपनी ही पार्टी की नेत्री और कांग्रेस उम्मीदवार रहीं दलित लड़की अर्चना गौतम की लड़ाई में क्यों साथ नहीं दे रही हैं?

यह भी पढ़ें- Ambedkar Jayanti National holiday : 14 अप्रैल को राष्ट्रीय अवकाश, अंबेडकर जयंती पर रहेगी छुट्टी

Advertisment

दुर्व्यवहार की एफआईआर दर्ज कराई

सरोज पांडे ने कहा है कि अर्चना गौतम के पिता ने एफआईआर दर्ज कर दुर्व्यवहार व जातिसूचक गाली देने और जान से मारने की धमकी दिए जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। यह घटना रायपुर में ही कांग्रेस अधिवेशन में हुई थी। सचिव द्वारा किए गए इस दुर्व्यवहार पर प्रियंका गांधी चुप क्यों हैं।

यह भी पढ़ें- MP 2nd Vande Bharat Train : मध्य प्रदेश को मिलेगी दूसरी वंदे भारत!, कब और कहां से कहां तक चलेगी?

भरोसे का सम्मेलन को संबोधित करेंगीं

बता दें कि विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भरोसे का सम्मेलन को संबोधित करने और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देकर चुनावी शंखनाद करने प्रियंका गांधी 13 अप्रैल को बस्तर आ रही हैं। उनके इस दौरे को लेकर राजनीतिक बयाबाजी भी तेज है। बीच उनके सचिव पर लगे आरोपों का मुद्दा भी गर्मा गया है।

Advertisment

यह भी पढ़ें-  First Coin Of India : आजाद भारत का पहला सिक्का, इसपर बने नक्शे में दो देश हैं साथ

बस्तर संभाग में 12 विधानसभा सीट

दरअसल बस्तर संभाग में 12 विधानसभा सीट हैं। सभी पर कांग्रेस का कब्जा है। इसे बरकरार रखने कांग्रेस एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। क्योंकि बीते कुछ दिनों से कथित धर्मांतरण और आरक्षण विवाद के चलते आदिवासी सरकार से नाराज चल रहे हैं। बस्तर में महिलाओं को साधने के लिए भी प्रियंका गांधी को बुलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Bemetara Biranpur News: दो छात्रों के विवाद ने कैसे बंद कराया छत्तीसगढ़, जानें बेमेतरा बिरनपुर का हाल

Advertisment

[video width="400" height="640" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2023/04/WhatsApp-Video-2023-04-12-at-2.42.43-PM.mp4"][/video]

CG news Rajya Sabha Priyanka Gandhi Vadra bharose ka sammelan MP Saroj Pandey
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें