Advertisment

President Draupadi Murmu CG Visit: रामराज्य को लेकर राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू का बयान, क्या कहा सुनें

CG News: पहली बार बेटी इतिश्री के साथ छत्तीसगढ़ पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, इस कार्यक्रम में होंगी शामिल

author-image
Preeti Dwivedi
President Draupadi Murmu CG Visit: रामराज्य को लेकर राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू का बयान, क्या कहा सुनें

रायपुर। President Draupadi Murmu CG Visit: राम राज्य को लेकर राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर आप राम राज्य का सपना देख रहे हैं। तो आपको राम और सीता बनना होगा। देश को विश्व गुरू बनाने के लिए उसी दिशा में बढ़ना होगा। आपको बता दें राष्ट्रपति प्रजापति ब्रह्माकुमारी के कार्यक्रम में शामिल होई थीं।

Advertisment

इस कार्यक्रम में सीएम भूपेश बघेल ने भी कहा कि ऐसा लग रहा कोई अपना घर का आया। तीन करोड़ नागरिकों की ओर से बहुत धन्यवाद देता हूं। आप संविधान की रक्षक हैं। छत्तीसगढ़ के लोग बहुत सुरक्षित महसूस कर रहे।

पूरे विश्व में भारत देश का परचम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि, अगर आप राम राज्य का सपना देख रहे हैं तो आपको राम और सीता बनना होगा। देश को विश्व गुरू बनाने के लिए उसी दिशा में कदम रखना होगा। राष्ट्रपति ने कहा कि, हमारा देश नित नई ऊंचाइयों को छू रहा है। चाहे चांद पर तिरंगा लहराना हो या फिर विश्व स्तर पर खेल-कूद में नए अध्याय लिखने हों। वहीं उन्होंने प्रतियोगी परीक्षा के स्टूडेंट्स के खुदकुशी करने के मामलों को लेकर भी चिंता जताई। राष्ट्रपति अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर गुरुवार को रायपुर पहुंची हैं।

छत्तीसगढ़ में नेताओं के दौरे जारी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। रायपुर में आज वे शांति सरोवर आश्रम ईयर ऑफ पॉजिटिव चेंज थीम लॉन्च करेंगी। जिसमें उनके साथ राज्यपाल, सीएम भूपेश मौजूद रहेंगे। इसमें उनके साथ पहली बार बेटी इतिश्री भी साथ होंगी।

Advertisment

ये होंगे राष्ट्रपति के कार्यक्रम

राष्ट्रपति मुर्मू सुबह राष्ट्रपति भवन (President Draupadi Murmu CG Visit) से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सुबह 9.25 बजे वायुसेना के विशेष विमान से रायपुर के लिए रवाना होंगी। इसके बाद रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में 11.05 बजे उनका आगमन होगा। यहां पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मेयर एजाज ढेबर उनका स्वागत करेंगे। इसी के साथ मुख्य सचिव अमिताभ जैन, डीजीपी अशोक जुनेजा, रायपुर कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे, एसएसपी प्रशांत अग्रवाल उनका स्वागत करेंगे।

प्रत्याशियों को लेकर बोले डिप्टी सीएम सिंहदेव

अंबिकापुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने प्रत्याशियों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि पिछली विधानसभा में 90 में से 52 नए विधायक थे। प्रक्रिया के तहत इस बार भी प्रत्याशी बदले जाएंगे। जिसमें कुछ नए आएंगे, कुछ पुराने प्रत्याशी होंगे। इसमें किसकी स्थिति कैसी होगी इसके लिए आंकलन करके उन्हें मौका दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सर्वे के लिए पार्टी से जवाबदारी नहीं मिली है। वह अपने स्तर से विधायकों का सर्वे कर रहे हैं। उनके अनुसार जिताऊ उम्मीदवार को टिकट देना चाहिए।

Advertisment

2 दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे मनसुख मंडाविया

छत्तीसगढ़ में केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया आज से दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। चुनावी साल में बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व एक्टिव हो चला है। वे बीजेपी के कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इसी के साथ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे।

PCC को सौंपेंगे सूची

छत्तीसगढ़ में आज सभी कांग्रेस जिला अध्यक्ष PCC को सूची सौंपेंगे। आपको बता दें कांग्रेस दावेदारों की सूची आज PCC पहुंचेगी। इसके लिए 90 विधानसभाओं में जिला स्तर पर पैनल बनाया गया है। जिसके बाद 4 सितंबर को स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी।

CG News, President Draupadi Murmu in cg, president cg visit, daughter Itishree,Shanti Sarovar Ashram Year of Positive Change Theme, President Draupadi Murmu CG Visit

Advertisment
CG news president draupadi murmu in cg daughter Itishree president cg visit President Draupadi Murmu CG Visit Shanti Sarovar Ashram Year of Positive Change Theme
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें