Advertisment

CG NEWS: नौ वर्षीय सौतेली बेटी से बलात्कार ,आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

CG NEWS: नौ वर्षीय सौतेली बेटी से बलात्कार ,आरोपी को आजीवन कारावास की सजाCG NEWS: Nine-year-old stepdaughter raped, accused sentenced to life imprisonment

author-image
Bansal News
CG NEWS: नौ वर्षीय सौतेली बेटी से बलात्कार ,आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले की अदालत ने नौ वर्षीय सौतेली बेटी से बलात्कार के आरोप में व्यक्ति को मृत्यु तक कारावास की सजा सुनाई है। रायपुर में विशेष लोक अभियोजन मोरिशा नायडु ने बताया कि जिले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शुभ्रा पचौरी की अदालत ने नौ वर्षीय बालिका से बलात्कार के मामले में उसके 20 वर्षीय सौतेले पिता को मृत्यु तक कारावास की सजा सुनाई है। नायडु के मुताबिक अदालत ने आरोपी पर 90 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। उन्होंने बताया कि अदालत ने आरोपी को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम तथा भारतीय दंड विधान की संबंधित धाराओं के तहत सजा सुनाई है।

Advertisment

मां ने दर्ज करवाया था मामला
लोक अभियोजक का कहना है कि इस वर्ष पांच जून को आरोपी ने बालिका का बलात्कार किया था। बाद में बालिका की मां ने शहर के तेलीबांधा इलाके में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। बालिका की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP chattisgarh cg news breaking CG news cg Breaking News breaking
Advertisment
चैनल से जुड़ें