CG News: इस जिले में लगाया गया लॉकडाउन, 19 जुलाई तक लागू रहेंगे आदेश

CG News: इस जिले में लगाया गया लॉकडाउन, 19 जुलाई तक लागू रहेंगे आदेश

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में कोरोना की दूसरी लहर ने जमकर तबाही मचाई है। दूसरी लहर की चपेट में आकर हजारों लोगों ने अपने परिवार तक को खो दिया है। वहीं छत्तीसगढ़ के कई जिलों में कोरोना अभी भी काबू में नहीं है। यहां कोरोना के मामले लगातार घट-बढ़ रहे हैं। इसी को देखते हुए प्रदेश के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में लॉकडाउन के आदेश जारी कर दिए गए है। वहीं यह आदेश कलेक्टर नम्रता गांधी द्वारा जारी किए गए है। जिसके बाद जिले में लॉकडाउन की अवधी को 19 जुलाई रात 12 बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

इसके आलावा रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक जिले में टोटल लॉकडाउन जारी रहेगा। वहीं इस लॉकडाउन में कुछ छूट भी दी गई है जिसमें हाईवे स्थित होटल को खोला जा सकता है।

कोरबा में बदला दुकानों का समय

प्रदेश के कोरबा जिले में एक बार फिर से दुकान खुलने के समय में बदलाव किया गया है। यहां अब कलेक्ट्रेट के आदेश अनुसार दुकाने सुबह 6 से रात 8 बजे चक खोली जाएंगी।
वहीं जिले में मंगवाल को नगरीय निकाय क्षेत्र पूरी तरह से बंद रहेंगे। इस दौरान सिर्फ आवश्यक सेवाओं में ही घूट मिलेगी।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password