Advertisment

CG NEWS: पूर्व सीएम का सरकार पर हमला, कहा सिर्फ कर्ज लेना जानती है सरकार

CG NEWS: पूर्व सीएम का सरकार पर हमला, कहा सिर्फ कर्ज लेना जानती है सरकारCG NEWS: Former CM's attack on the government, said only the government knows how to take loans

author-image
Bansal News
CG NEWS: पूर्व सीएम का सरकार पर हमला, कहा सिर्फ कर्ज लेना जानती है सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार बस कर्ज लेने की कला जानती है। छत्तीसगढ़ पर करीब 77000 करोड़ का कर्ज हो गया है, 2018 तक कर्ज सिर्फ 39 हजार करोड़ था। जो मात्र ढ़ाई साल में 2 गुना हो गया है। पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा कि अगर सरकार इसी तरह से कर्ज लेती रही तो, 5 साल पूरे होने तक 1 लाख 15 हजार करोड़ रुपए का कर्ज ले लेगी। रमन सिंह यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा सोचिए! कर्ज की किश्त और ब्याज पर इस साल 10 हजार करोड़ से अधिक का भुगतान होना है। जो पहले केवल 3 हजार 500 करोड़ रुपए था। ब्याज ही पहले से 3 गुना से अधिक हो गया है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार की कर्ज लेने की यही गति रही तो ढाई साल बाद हर छत्तीसगढ़वासी (महिला, बच्चे, बुजुर्ग) सब पर लगभग 46000 का कर्ज होगा।

Advertisment

https://twitter.com/drramansingh/status/1420412580141563909

https://twitter.com/drramansingh/status/1420413522303873028

इससे पहले भी साधा था निशाना

इससे पहले भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किए गए दावों पर पूर्व सीएम रमन सिंह ने निशाना साधा था। जहां उन्होंने कहा था कि झूठ का दूसरा नाम कांग्रेस हो गया है। इतना ही नहीं रमन सिंह ने ट्वीट करते हुए कांग्रेस पर हमला भी बोला था। उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री बताएं कि उनके किए हुए कितने वादे अब तक पूरे हो गए हैं। एक बार फिर से गंगाजल हाथ में लेकर भूपेश बघेल को कसम खाकर बताना चाहिए कितने वादे पूरे हो गए हैं। अब तक क्योंकि, जनता भी पूछ रही है जो 24 वादे पूरे हो गए उसका लाभ कौनसे ग्रह के लोगों को मिला क्योंकि छत्तीसगढ़ में तो ऐसा कुछ हुआ नहीं है।

raman singh tweet raman singh singh raipur raman singh Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi mohan markam Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP cm bhupesh baghel CM Baghel Chhattisgarh People chhattisgarh news CHATISHGRAH NEWS CG news Breaking News Bansal News Baghel government
Advertisment
चैनल से जुड़ें