Advertisment

CG News: नक्सल प्रभावित जिले में प्रेशर बम से धमाका, दो कर्मचारी घायल

CG News: नक्सल प्रभावित जिले में प्रेशर बम से धमाका, दो कर्मचारी घायलCG News: Explosion due to pressure bomb in Naxal affected district, two employees injured

author-image
Bansal News
CG News: नक्सल प्रभावित जिले में प्रेशर बम से धमाका, दो कर्मचारी घायल

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले नारायणपुर जिले में ‘प्रेशर बम’ में धमाका होने से दो कर्मचारी घायल हो गए। जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि भरणडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत खोड़गांव के करीब प्रेशर बम फटने से सुपरवाइजर असलम खान और प्लम्बर पवन कुमार घायल हो गए।

Advertisment

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोमवार की रात नक्सलियों ने सीमा सुरक्षा बल के शिविर में पानी भेजने वाले पंप हाउस में तोड़फोड़ की और वहां लगी मशीनों में आग लगा दी। अधिकारियों ने बताया कि आज जब सुधार कार्य के लिए ठेकेदार के कर्मचारी पहुंचे तो वह खदान क्षेत्र में रखे गए एक प्रेशर बम की चपेट में आ गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को रवाना किया गया तथा घायल कर्मचारियों को अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि बीएसएफ के शिविर तक पानी भेजने के लिए पंप हाउस में सुधार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

Naxal attack naxali Naxals naxali attack Bijapur Naxal attack Bijapur Naxal News Bijapur Naxal Encounter Chhattisgarh Naxal Attack bijapur naxal attack today naxal attack chhattisgarh dantewada naxal news naxal sukma naxal news narayanpur naxal news naxal attack news naxal encounter sukma naxal attack sukma naxal news cg 10 naxali dantewada naxali news naxali arrested news naxali revenge saraikela naxali arrested saraikela naxali news
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें