Advertisment

CG News: स्कूल खुलते ही बच्चों में बढ़ा कोरोना खतरा, दूसरे दिन ही संक्रमण की चपेट में आए तीन छात्र

CG News: स्कूल खुलते ही बच्चों में बढ़ा कोरोना खतरा, दूसरे दिन ही संक्रमण की चपेट में आए तीन छात्रCG News: Corona threat to children increased as soon as school opened, three students came under the grip of infection on the second day itself

author-image
Bansal News
CG News: स्कूल खुलते ही बच्चों में बढ़ा कोरोना खतरा, दूसरे दिन ही संक्रमण की चपेट में आए तीन छात्र

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है, यहां स्कूल खुलते ही बच्चों में कोरोना संक्रमण मिलने लगा है। बता दें कि प्रदेश में 2 अगस्त से 10 वीं और 12वीं की कक्षाएं शुरू कर दी गई थी, इसी दौरान सूरजपुर जिले के हायर सेकेंडरी स्कूल पंछीडांड में 3 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। जिसमें से एक छात्र 10 वीं कक्षा में पढ़ता है। वहीं अन्य दो छात्राएं 12 वीं कक्षा की हैं। जानकारी के मुताबिक छात्रों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उन्हें आइसोलेट कर दिया गया है। वहीं संपर्क में आए सभी छात्रों की तुरंत कोरोना जांच करवाई गई है। जिसमें से किसी छात्र की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है। वहीं 3 छात्रों के कोरोना संक्रमित होने के बाद स्कूल को 15 दिनों तक बंद कर दिया गया है।

Advertisment

प्रदेश में मिले इतने नए मरीज
छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में लगातार अस्थिरता देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक कभी आंकड़े डराने वाले होते हैं। तो कभी आंकड़ों में तेजी से कमी देखने को मिलने लगती है। प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान 142 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसके बाद इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 10,02,600 हो गई है। वहीं मंगलवार को 53 लोग इस संक्रमण से मुक्त हुए है। वहीं बीते 24 घंटों में 2 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई है।

Surajpur school reopen raipur Number of corona infected patients increased again in Chhattisgarh today 3 patients died in the last 24 hours" MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya localupdate india Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP hindi covidtoday covid21MP News Hindi covid21 covid19 covid in student coronavirus coronadeath in cg coronacare corona19 corona virus corona vaccine Corona Vaccination Campaign corona update of chatissgarh corona update corona news corona in chattisgrah corona chattisgarhnews chattisgarh corona cases chattisgarh chatiisgrah cg tech latest news CG news cg latest news about lockdown cg latest news 2021 CG latest news cg corona update CG Breaking Breaking News big breaking
Advertisment
चैनल से जुड़ें