Advertisment

CG News: छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा ने किया प्रदर्शन, यह रखीं मांगें

रायपुर। CG News: छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी संयुक्त मोर्चा ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन रैली निकाली। मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा।

author-image
Bansal News
CG News: छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा ने किया प्रदर्शन, यह रखीं मांगें

रायपुर। CG News: छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी संयुक्त मोर्चा ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन रैली निकाली। एसडीएम कार्यालय पहुंचकर मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा। समय रहते मांग पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरने पर जाने की बात कही। संयुक्त मोर्चा से जुड़े पदाधिकारियों ने कहा कि यदि हमारी मांग समय रहते सरकार पूरा नहीं करती तो हम मोर्चा के बैनर तले 1 अगस्त से बेमियादी धरने पर चले जाएंगे।

Advertisment

संयुक्त मोर्चा से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न कर्मचारी संगठनों द्वारा समय-समय पर ज्ञापन, धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन के माध्यम से अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर शासन का ध्यानाकृष्ठ कराया जाता रहा है। लेकिन आजतक शासन द्वारा हमारी मांगों को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं किया गया है।

जगदलपुर में भी हड़ताल

इधर, छग के जगदलपुर में हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों-अधिकारियों ने शहर के प्रमुख मार्गों पर रैली निकाली और नारेबाजी भी की। इसके बाद प्रमुख सचिव के नाम का बस्तर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने 5 सूत्रीय मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की है। वहीं मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। संयुक्त मोर्चा की एक-दिवसीय हड़ताल में 95 हजार लोग शामिल हुए। 54 विभागों का कामकाज पूरी तरह से प्रभावित रहा।

जशपुर में हड़ताल जारी

छत्तीसगढ़ के जशपुर में सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ और अधिकारी संयुक्त मोर्चा की हड़ताल जारी है। दोनों संगठनों ने जिला मुख्यालय में विशाल रैली निकाला और अपनी मांगों को लेकर नारे लगाते हुए दिखे। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन अपने 5 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। वहीं, संविदा कर्मचारी और अधिकारी संयुक्त मोर्चा की हड़ताल से दफ्ततरों में कामकाम भी प्रभावित रहा।

Advertisment

महासमुंद में धरना -प्रदर्शन

सीजी के महासमुंद में सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी ने अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना -प्रदर्शन किया। ये प्रदर्शन छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले किया गया। अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिला संयोजक का कहना है कि मांगें सरकार नही सुनती है तो एक अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।

बलौदाबाजार में भी हड़ताल

छग के बलौदाबाजार में नियमितीकरण की मांग को लेकर सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ हड़ताल पर है। संविदा कर्मचारियों ने अपने मुंह पर कालिख पोतकर सरकार के ऊपर गंभीर आरोप लगाए और मांग पूरी नहीं होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी। साथ ही गार्डन चौक से रैली निकालकर अतिरिक्त तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

अन्तागढ़ में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन

अन्तागढ़ में प्रांतीय आह्वान पर पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कोयलीबेड़ा में भी एक दिवसीय धरना प्रदर्शन अंचल के कर्मचारियों ने तहसील कार्यालय के सामने धरना दिया, जिसमें समस्त विभाग से कर्मचारी मौजूद रहे। संयुक्त मोर्चा की मांग है कि छंठवे वेतनमान के आधार पर देय गृह भाड़ा भत्ते को सातवें वेतनमान के आधार पर केन्द्रीय दर पर पुनरीक्षित किया जाए।

Advertisment

यह भी पढ़ें- 

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का MP दौरा, “वत्सल भारत” संगोष्ठी में होंगीं शामिल

Anupam Kher ने शेयर किया अपना नया लुक, अगली फिल्म में निभाएंगे ये किरदार

Congress Satyagraha: राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का 12 जुलाई को मौन सत्याग्रह, छग में इस जगह होगा सत्याग्रह

Advertisment

Kartikeya 2: दुनिया को बचाने में मदद करेगा भगवान कृष्ण का रहस्यमय कड़ा, देखें यहां हर शनिवार

Ganguly Birthday: गांगुली का ये रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया कोई खिलाड़ी, ICC टूर्नामेंट में दिखाया था कमाल

Chhattisgarh CG news Staff Officer United Front demonstrated
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें