Advertisment

CG NEWS: डेंगू की चपेट में आया राजधानी का एक और इलाका,स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी चिंता

author-image
Bansal News
CG NEWS: डेंगू की चपेट में आया राजधानी का एक और इलाका,स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी चिंता

रायपुर। प्रदेश में कोरोना का खतरा टला नहीं था कि अब नई मुसीबत मंडराने लगी है। राजधानी रायपुर में डेंगू का खतरा दिनों दिन बढ़ते ही जा रहा है। राजधानी में रामनगर,रामकुंड के बाद अब टीकरापारा इलाका भी डेंगू की चपट में आ गया है। यह 16 अगस्त को डेंगू के 23 नए मरीज मिले हैं। जिसके बाद राजधानी में डेंगू मरीजों की संख्या 173 हो गई है। वहीं राजधानी में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामलों के बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने रायपुर जिले के सभी वार्डों में टीम बनाकर जल्द से जल्द डेंगू की जांच करने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के मुताबिक जिले में डेंगू की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग को 5 हजार जांच कीट दी गई है। वहीं राजधानी में हर दिन करीब 500 से ज्यादा लोगों की डेंगू की जांच की जाएगी।

Advertisment

डेंगू से हो चुकी हैं 3 लोगों की मौत
राजधानी रायपुर में डेंगू का खतरा दिनों दिन बढ़ते ही जा रहा है, हालही में डेंगू से एक बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले में अभी कोई पुष्टि नहीं की है। दरअसल राजधानी में डेंगू से पहली मौत 29 जून को रामनगर में रहने वाली 13 वर्ष बच्ची की हुई है। वहीं दूसरी मौत चूणामणि वार्ड निवासी महेश पनिका की 13 वर्षीय बेटी की हुई है, तीसरी मौत का मामला लमकेनी निवासी एक व्यक्ति का आया है। जिनकी रविवार को ही राजधानी के एक निजी अस्पताल में मौत हुई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग इस मामले में पल्ला झाड़ते दिखाई दे रहा है।

इस इलाके को बनाया था हॉटस्पॉट
रायपुर में डेंगू से सबसे प्रभावित इलाका था रामनगर राम नगर में 7 दिनों में डेंगू के कुल 40 नए मामले सामने आ चुके हैं। राजधानी के रामनगर इलाके में सबसे ज्यादा डेंगू मरीज सामने आने के बाद इस जगह को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है । जानकारी के मुताबिक रामनगर में डेंगू के अब तक 50 मामले सामने आ चुके हैं,जो पिछले वर्ष की तुलना में सबसे ज्यादा है। डेंगू के 40 नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं नगर निगम ने शहर के हर इलाके में एंटीलार्वा के छिड़काव भी शुरू कर दिया है।

Today Hindi today Raipur District raipur Pradesh Breaking Hindi raipur news मध्य प्रदेश समाचार news in hindi news hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP Live news mp latest news in hindi mp hindi news MP Breaking News mp breaking mosquito borne disease madhya pradesh In Hindi Today In Hindi identify dengue cases Madhya Pradesh Hindi News Madhya Pradesh hindi news Hindi mp news Health Department Headlines chhattisgarh news chhattisgarh latest news Chhattisgarh CG news 23 new dengue patients found in raipur 173 confirmed so far
Advertisment
चैनल से जुड़ें