Advertisment

CG News: शादी के बाद पत्नी पर बनाया धर्म बदलने का दबाव, गो मांस खिलाने का भी लगा आरोप

CG News: शादी के बाद पत्नी पर बनाया धर्म बदलने का दबाव, गो मांस खिलाने का भी लगा आरोप cg-news-after-marriage-pressure-on-wife-to-change-religion-also-accused-of-feeding-beef

author-image
Bansal News
CG News: शादी के बाद पत्नी पर बनाया धर्म बदलने का दबाव, गो मांस खिलाने का भी लगा आरोप

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक महिला ने ससुराल वालों पर धर्म परिवर्तन के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है तथा मामले में दो लोग फरार हैं। दुर्ग जिले के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि​ भिलाई शहर के छावनी थाना क्षेत्र निवासी नेहा गुप्ता (21) ने पति मोहम्मद अकबर (25), ससुर मरगुब, देवर मकबूल तथा सास और देवरानी पर धर्म परिवर्तन के लिए प्रताड़ित करने और दहेज की मांग करने का आरोप लगाया है। नेहा ने पति अकबर पर अप्राकृतिक कृत्य करने का भी आरोप लगाया है। नेहा की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति, ससुर और देवर को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisment

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि छावनी थाना क्षेत्र निवासी नेहा गुप्ता और मोहम्मद अकबर एक दिसम्बर वर्ष 2020 को अचानक बगैर किसी सूचना के अपने घर से लापता हो गए थे। नेहा के लापता होने के बाद उसके परिजनों ने छावनी थाना में नेहा की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि घटना के तीन माह बाद फरवरी 2021 में नेहा और अकबर भिलाई लौट गए। उन्होंने छावनी थाने में बताया कि दोनों ने शादी कर ली है।

मुस्लिम रीति रिवाजों से की शादी
अकबर ने बताया कि दोनों दिसंबर 2020 में दिल्ली होते हुए कोलकाता अपनी बहन के घर पहुंचे थे और वहां मुस्लिम रीति रिवाज से दोनों ने शादी कर ली। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पति-पत्नी ने शादी का दस्तावेज प्रस्तुत किया। थाने में दोनों के बयान के बाद नेहा अपने पति अकबर के साथ जेपी नगर स्थित अपने ससुराल चली गई। उन्होंने बताया कि मंगलवार को नेहा एक बार फिर छावनी थाने पहुंची और अपने पति अकबर पर कलकत्ता में जबरन धर्म परिवर्तन के लिए प्रताड़ित करने तथा गोमांस खिलाने और अप्राकृतिक कृत्य करने का आरोप लगाया।

साथ ही ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का भी आरोप लगाया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नेहा की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने नेहा के पति अकबर, ससुर मरगुज और देवर मकबूल को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि फरार सास और देवरानी की तलाश की जा रही है।

Advertisment
मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज दुर्ग लव जिहाद न्यूज छत्तीसगढ़ में लव जिहाद Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi madhya pradesh chhattisgarh crime news madhya pradesh chhattisgarh crime Madhya Love Jihad news love jihad in cg Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP fir against akbar durg news durg chhawni police CG Crime News
Advertisment
चैनल से जुड़ें