Advertisment

CG NEWS: विशाक्त भोजन खाने से करीब 100 लोगों की बिगड़ी तबीयत! 50 बच्चों समेत 60 लोग अस्पताल में भर्ती

CG NEWS: विशाक्त भोजन खाने से करीब 100 लोगों की बिगड़ी तबीयत! 50 बच्चों समेत 60 लोग अस्पताल में भर्तीCG NEWS: About 100 people got sick after eating toxic food! 60 people including 50 children hospitalized

author-image
Bansal News
CG NEWS: विशाक्त भोजन खाने से करीब 100 लोगों की बिगड़ी तबीयत! 50 बच्चों समेत 60 लोग अस्पताल में भर्ती

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में दशगात्र के कार्यक्रम में कथित रूप से भोजन करने के बाद लगभग सौ लोग बीमार हो गए हैं। बीमारों में ज्यादातर बच्चे हैं। महासमुंद जिले के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिले के अंशुला गांव में बुधवार को दशगात्र के कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से भोजन करने के बाद करीब 100 लोग बीमार हो गए। बीमार हुए 50 बच्चों समेत 60 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। महासमुंद के जिलाधिकारी डोमन सिंह ने बताया कि बुधवार शाम को पिथौरा विकासखंड के अंशुला गांव में ग्रामीणों ने दिलीप साहू के घर में दशगात्र (व्यक्ति की मृत्यु के बाद दसवें दिन की रस्म) कार्यक्रम में भोजन किया था।

Advertisment

बच्चों ने भोजन किया था भोजन
जिले के अधिकारियों ने बताया कि दिलीप साहू शासकीय प्राथमिक विद्यालय, अंसुला के प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात हैं। दशगात्र के कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों के साथ प्राथमिक और माध्यमिक शाला के बच्चों ने भोजन किया था। अधिकारियों ने बताया कि खाना खाने के दो-तीन घंटे के भीतर महिलाओं और बच्चों समेत करीब 100 लोगों ने बेचैनी और विषाक्त भोजन जैसे लक्षणों की शिकायत की जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर, जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों और स्वास्थ्य अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लेने के लिए अस्पतालों का दौरा किया। साथ ही एक स्वास्थ्य दल को भी गांव भेजा गया है।

42 बच्चों और दो महिलाओं सहित 48 लोगों को पिथौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तथा 12 अन्य लोगों को साकरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बीमार लोगों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। अधिकारियों ने बताया कि शेष अन्य ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि विषाक्त भोजन के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। यह पूछे जाने पर कि क्या स्कूली बच्चों को आमंत्रित करने पर साहू के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। तब कलेक्टर सिंह ने कहा कि उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) से इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट देने के लिए कहा है।

मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज Pradesh Breaking Hindi News MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP CG news
Advertisment
चैनल से जुड़ें