Advertisment

CG News: 100 साल पुराने पेड़ों के ठूंठ पर कफन, बढ़ गई बाघों की संख्या

author-image
Bansal News
CG News: 100 साल पुराने पेड़ों के ठूंठ पर कफन, बढ़ गई बाघों की संख्या

पेंड्रा। CG News: छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले में 100 साल पुराने पेड़ काटने का आदेश होने के बाद से पर्यावरण प्रेमियों में नाराजगी देखी जा रही है। पुराने पेड़ों को काटे जाने के विरोध में लोगों ने अनोखा प्रदर्शन किया। कटे हुए पेड़ों पर कफन डालकर विरोध जताया। पर्यावरण प्रेमियों का कहना है कि पेड़ बचाने के लिए वह हर संभव मदद करेंगे।

Advertisment

पर्यावरण प्रेमियों ने अनोखा प्रदर्शन

बता दें कि जिला मुख्यालय की नई बिल्डिंग बनाने के लिए जिला प्रशासन ने 100 से 200 साल पुराने पेड़ों को काटे जाने का फरमान जारी किया है, जिसके बाद पर्यावरण प्रेमियों ने अनोखा प्रदर्शन किया। कटे हुए पेड़ों के ठूठ पर कफन डालकर विरोध जताया और पेड़ों की रक्षा नहीं कर पाने पर अफसोस जाताया।

लोरमी: अचानकमार टाइगर रिजर्व में बढ़ गई बाघों की संख्या

इधर, छग के लोरमी में अचानकमार टाइगर रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़ गया है। टाइगर रिजर्व के उप संचालक ने बयान जारी करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बाघों की सुरक्षा के लिए लगातार कार्यरत हैं। टाइगर रिजर्व में कुल 8 बाघ हैं, इनमें से 6 मादा हैं।

6 मादा और 2 नर बाघ नजर आए

टाइगर रिजर्व के उप संचालक ने जानकारी दी है कि इन दिनों बाघों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इनकी संख्या और भी बढ़ने की उम्मीद है। उप संचालक ने अधिकृत बयान जारी करके कहा है कि बाघों की सुरक्षा के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। 1 साल में 6 मादा और 2 नर बाघ नजर आए हैं।

Advertisment

यह भी पढ़ें- 

Aaditya Thackeray: जानिए कौन है राहुल कनाल, जिसने दिया आदित्य ठाकरे को बड़ा झटका

Kondagaon News: जवानों को सर्चिंग के दौरान मिला 5 किलो का IED बम बरामद

Kaam Ki Baat: एलन मस्क का ट्विटर यूजर्स के लिए नया नियम, अब एक दिन में पढ़ेंगे इतने ट्वीट

गुरु पूर्णिमा 2023: Shantikunj Gayatri Parivar में तीन दिवसीय गुरुपूर्णिमा उत्सव शुरू

Advertisment

Vidisha News: शमशाबाद में राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ ने निकाली किसान हुंकार रैली, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Unique Protest tigers increased shroud 100 year old tree Pendra News increased number of tigers CG news achanakmar tiger reserve 100 year old tree shroud
Advertisment
चैनल से जुड़ें