Advertisment

CG News: बड़ा एक्शन, युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सहित 10 कार्यकर्ता 6 साल के लिए निष्काषित

CG News: कांग्रेस का बड़ा एक्शन, प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष सहित 10 कार्यकर्ता 6 साल के लिए निष्काषित

author-image
Preeti Dwivedi
CG Elections 2023: कांग्रेस के इस वरिष्ठ नेता ने चुनावी राजनीति करने से किया इनकार, जगदलपुर में पूर्व महापौर ने सौंपा आवेदन

कर्वधा। CG News: छत्तीसगढ़ के कर्वधा में कांग्रेस के युवा को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होना भारी पड़ गया है। जिला कांग्रेस कमेटी कर्वधा की ओर युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सहित 10 कार्यकर्ताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निष्काषित कर दिया गया है।

Advertisment

इस आरोप के चलते निष्काषित

जानकारी के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी कवर्धा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विधनसभा चुनाव मे गड़बड़ी करने वाले कांग्रेसी नेताओं को 6 साल के लिये बाहर का रास्ता दिखा दिया है। जिसमें युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष तुकाराम चंद्रवंशी सहित 10 कार्यकर्ता शामिल हैं। इन पर विधानसभा चुनाव मे पार्टी विरोधी गतिविधियों मे शामिल होने का आरोप है।

ये कार्यकर्ता हुए निष्काषित

पार्टी द्वारा जिन्हें बाहर का रास्ता दिखाया गया है उसमें तुकाराम चंद्रवंशी प्रदेश उपाध्यक्ष युकां, खेलूराम साहू, मोहम्मद ईदरिश खान,चंद्रभान सिंह , जगरातारण, रविकांत बैस, राजेंद्र मारकंडेय जिला महामंत्री कांग्रेस कमेटी (सोसायटी अध्यक्ष), ठाकुरराम वर्मा, पालन सिंह बैस,अशोक वैष्णव सहित 10 कार्यकर्ता शामिल हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष होरीलाल साहू ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई की है।

cg news, Big action by Congress in CG, cg State Youth Congress Vice President expelled, cg breaking news, bansal news

Advertisment
cg State Youth Congress Vice President expelled CG news CG Breaking News Big action by Congress in CG Bansal News
Advertisment
चैनल से जुड़ें