Advertisment

CG Naxal Surrender:गरियाबंद में उदंती एरिया कमेटी के 7 नक्सलियों ने हथियारों के साथ किया सरेंडर, 8 लाख तक के इनामी शामिल

CG Naxal Surrender; गरियाबंद में नक्सल उन्मूलन अभियान को बड़ी सफलता मिली है। उदंती एरिया कमांडर सुनील, सचिव एरिना समेत 7 नक्सली हथियारों के साथ आत्मसमर्पण के लिए जंगल से निकले हैं।

author-image
Shashank Kumar
CG Naxal Surrender

CG Naxal Surrender

हाइलाइट्स 

  • गरियाबंद में 7 नक्सलियों का बड़ा सरेंडर
  • कमांडर सुनील और एरिना पर 8 लाख इनाम
  • हथियारों के साथ जंगल छोड़ निकले नक्सली
Advertisment

CG Naxal Surrender : छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे सुरक्षा अभियान के बीच गरियाबंद जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। उदंती एरिया कमेटी से जुड़े 7 नक्सली आत्मसमर्पण के लिए जंगल छोड़कर जिला मुख्यालय की ओर निकल पड़े हैं। इनमें कमांडर, सचिव और कई इनामी नक्सली शामिल हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उदंती एरिया कमांडर सुनील और सचिव एरिना, जिन पर 8-8 लाख रुपये का इनाम घोषित है, अपने साथियों के साथ सरेंडर के लिए तैयार हैं। इन दोनों के अलावा कमेटी मेंबर लुद्रों, विद्या, नंदिनी और मलेश पर भी 5-5 लाख का इनाम घोषित है। इनके साथ 1 लाख की इनामी महिला नक्सली कांती भी आत्मसमर्पण के लिए निकली है।

[caption id="attachment_927566" align="alignnone" width="1071"]CG Naxal Surrender CG Naxal Surrender[/caption]

Advertisment

हथियारों के साथ आत्मसमर्पण की तैयारी

जानकारी के मुताबिक, ये सभी नक्सली अपने साथ 1 SLR, 3 इंसास राइफल और एक सिंगल शॉट हथियार लेकर आए हैं। यह गरियाबंद, धमतरी और ओडिशा के नुआपाड़ा डिविजन में सक्रिय उदंती एरिया कमेटी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

https://twitter.com/BansalNews_/status/1986810820400193852

ये भी पढ़ें:  रायपुर में IIIT को लेकर घोषणा: वित्त मंत्री की मांग पर सीएम साय बोले- संस्थान के लिए जो भी जरूरी होगा, सरकार पूरा करेगी

पुलिस लाइन में होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

गरियाबंद पुलिस लाइन में आज पुलिस महानिरीक्षक (रायपुर रेंज) और एसपी निखिल राखेचा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बड़े समर्पण अभियान की आधिकारिक जानकारी साझा करेंगे। यह सरेंडर न केवल जिला पुलिस की बड़ी उपलब्धि है, बल्कि गरियाबंद क्षेत्र में स्थायी शांति और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी माना जा रहा है।

Advertisment

स्थानीय सूत्रों का कहना है कि हाल के महीनों में सुरक्षा बलों के दबाव और लगातार हो रहे विकास कार्यों ने कई नक्सलियों को आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित किया है। इस समर्पण से न केवल संगठन को बड़ा नुकसान होगा, बल्कि जंगलों में आम लोगों में भी भरोसे का माहौल मजबूत होगा।

ये भी पढ़ें: CG Holiday List 2026 : छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी की 2026 की छुट्टियों की सूची, नए साल में कर्मचारियों को 107 दिन का अवकाश

Udanti Area Commander Naxalite surrender 2025 naxalite operation Gariaband police Gariaband Naxalite surrender chhattisgarh news chhattisgarh naxal news CG Naxal surrender
Advertisment
चैनल से जुड़ें