Advertisment

CG में नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता: 31 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 8 इनामी माओवादियों ने भी हथियार डाले

CG Naxal Surrender News: छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियानों को मिली बड़ी सफलता, दंतेवाड़ा और नारायणपुर में 31 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण। 8 इनामी माओवादी भी शामिल। जानिए पूरी खबर।

author-image
BP Shrivastava
CG Naxal Surrender News

CG Naxal Surrender News: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘लोन वर्राटू’ और ‘माड़ बचाओ’ अभियानों का बड़ा असर सामने आ रहा है। सोमवार को दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिलों में कुल 31 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, जिनमें से 8 इनामी माओवादी भी शामिल हैं। इन पर कुल 8 लाख रुपए तक का इनाम घोषित था।

Advertisment

दंतेवाड़ा: लोन वर्राटू अभियान की बड़ी सफलता

दंतेवाड़ा जिले में 26 माओवादियों ने हथियार डाले, जिनमें 3 इनामी नक्सली शामिल हैं। सबसे प्रमुख नाम राजेश कश्यप, जो आमदई एरिया जनमिलिशिया कमांडर था और उस पर 3 लाख रुपए का इनाम था।

सरेंडर करने वाले प्रमुख नक्सली

  • 1 आमदई एरिया जनमिलिशिया कमांडर
  • 1 गमपुर आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष
  • 20 बेचापाल आरपीसी के मिलिशिया, CNM और DAKMS सदस्य
  • 3 केशकुतुल आरपीसी के मिलिशिया और DAKSS सदस्य
  • 1 गुड़से आरपीसी DAKMS सदस्य

नारायणपुर: 5 महिला नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता

[caption id="attachment_791711" align="alignnone" width="810"]publive-image नारायणपुर में सिरेंडर करने वाली 5 युवतियां।[/caption]

Advertisment

नारायणपुर जिले में 5 महिला नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। ये सभी नेलनार, कुतुल और परलकोट एरिया कमेटी से जुड़ी थीं और प्रत्येक पर 1 लाख रुपये का इनाम था।

ये भी पढ़ें: छत्‍तीसगढ़ 5वीं-8वीं बोर्ड का रिजल्‍ट: 15 अप्रैल तक पूरा हो जाएगा मूल्‍यांकन, इस तरीख को आएगा परिणाम, देखें पूरी डिटेल

इस साल अब तक 87 नक्सली सरेंडर

इन अभियानों की सफलता का असर दिख रहा है। 2025 में अब तक कुल 87 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। अधिकारियों का कहना है कि यह विकास कार्यों और जनजागरण अभियानों का परिणाम है।

Advertisment

छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी: दर्जनभर से ज्यादा जिलों के SP और 3 रेंज के बदले जा सकते हैं IG

Chhattisgarh Police Transfer News

Chhattisgarh Police Transfer News: छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल की सुगबुगाहट तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार 8 अप्रैल से शुरू हो रहे “सुशासन तिहार” से पहले ही इन बदलावों को अंतिम रूप देने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, दर्जनभर से ज्यादा जिलों के एसपी और 3 रेंज के आईजी के बदले जाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

Rewarded Maoist Surrender Naxal Surrender Dantewada Narayanpur Women Naxalite Surrender Maoist Surrender Chhattisgarh 2025 Maad Bachao Abhiyan Chhattisgarh Lon Varratu Abhiyan 2025 Dantewada Naxalite Surrender 2025 CG Naxal Surrender News Anti Naxal Campaign Chhattisgarh
Advertisment
चैनल से जुड़ें