Advertisment

CG NAKSAL HAMLA: पुलिस कैंप पर नक्सलियों का हमला,चार पुलिसकर्मी घायल, दो जवानों को किया गया एयरलिफ्ट

बस्तर के आईजी पी सुंदरराज से  मिली जानकारी के अनुसार कुटरू थाना क्षेत्र के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र दरभा में नया पुलिस कैम्प स्थापित किया गया है। इस कैम्प पर नक्सलियों द्वारा देर रात अचानक फायरिंग करते हुए यूबीजीएल दागा गया। सुरक्षा बल के जवानों ने भी तत्काल मोर्चा संभालकर जवाबी कार्रवाई शुरू

author-image
Gourav Sharma
CG NAKSAL HAMLA: पुलिस कैंप पर नक्सलियों का हमला,चार पुलिसकर्मी घायल, दो जवानों को किया गया एयरलिफ्ट

BIJAPUR: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के कुटरू थाना क्षेत्र के जयगुर कैंप में कल रात करीब 11 बजे नक्सली हमले में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। दो घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया। बस्तर के आईजी पी सुंदरराज ने इसकी जानकारी दी।  वहीं इस हमले में 4 जवान बुरी तरह घायल हो गए हैं जिसमें से 2 की हालत गंभीर देखते हुए आज तड़के सुबह हेलिकॉप्टर की मदद से एयरलिफ्ट करके बेहतर इलाज के लिए रायपुर ले जाया गया।

Advertisment

रविवार रात नक्सलियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी
पुलिस महानिरीक्षक पी सुंदरराजने बताया कि रविवार देर रात कुटरू थाना क्षेत्र के जयगुर पुलिस शिविर पर नक्सलियों के एक समूह ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बल भी मुस्तैदी दिखाते हुए जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद नक्सली भाग गए। घायल कर्मियों को बीजापुर जिला अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया और बाद में उनमें से दो, जिला पुलिस के हेड कांस्टेबल तुकेश्वर ध्रुव और ओम प्रकाश दीवान ध्रुव को आगे के इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रायपुर ले जाया गया फिलहाल सभी खतरे से बाहर हैं।CG NAKSAL HAMLA:

आईजी ने क्या बताया
बस्तर के आईजी पी सुंदरराज से  मिली जानकारी के अनुसार कुटरू थाना क्षेत्र के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र दरभा में नया पुलिस कैम्प स्थापित किया गया है। इस कैम्प पर नक्सलियों द्वारा देर रात अचानक फायरिंग करते हुए यूबीजीएल दागा गया। सुरक्षा बल के जवानों ने भी तत्काल मोर्चा संभालकर जवाबी कार्रवाई शुरू की। CG NAKSAL HAMLA:

नक्सली भाग खड़े हुए-आईजी
आईजी ने बताया कि दोनों ओर से लगभग एक से डेढ़ घंटे तक चली फायरिंग में जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग खड़े हुए। इस हमले में चार जवान घायल हो गए है जिनका इलाज रायपुर और बीजापुर में जारी है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में नक्सलियों को भी भारी नुकसान होने की जानकारी मिली है। फिलहाल तड़के सुबह से ही इलाके में जवानों द्वारा सर्चिंग तेज कर दिया गया है।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें