Advertisment

छत्तीसगढ़ में BJP की सूची जारी: गरियाबंद नगर पालिका अध्यक्ष समेत 5 नगर पंचायतों के अध्यक्ष और पार्षद उम्मीदवारों का ऐलान

CG Nagariya Nikay Chunav: छत्तीसगढ़ में BJP की सूची जारी, गरियाबंद नगर पालिका अध्यक्ष समेत 5 नगर पंचायतों के अध्यक्ष और पार्षद उम्मीदवारों का ऐलान

author-image
Harsh Verma
छत्तीसगढ़ में BJP की सूची जारी: गरियाबंद नगर पालिका अध्यक्ष समेत 5 नगर पंचायतों के अध्यक्ष और पार्षद उम्मीदवारों का ऐलान

CG Nagariya Nikay Chunav: गरियाबंद। नगरीय निकाय चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) ने गरियाबंद नगर पालिका अध्यक्ष समेत जिले की 5 नगर पंचायतों के अध्यक्ष और पार्षद उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। भाजपा के जिला प्रभारी और अन्य पदाधिकारियों ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर इन प्रत्याशियों की सूची जारी की।

Advertisment

भाजपा द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार, गरियाबंद नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए प्रशांत मानिकपुरी को उम्मीदवार बनाया गया है।

इसके अलावा, राजिम नगर पंचायत के लिए महेश यादव, फिंगेश्वर नगर पंचायत के लिए उत्तम राजवंशी, कोपरा नगर पंचायत के लिए रूपनारायण साहू, छुरा नगर पंचायत के लिए लुकेश्वरी निषाद और देवभोग नगर पंचायत के लिए अनिता विकास उपाध्याय को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार चुना गया है।

यह भी पढ़ें: भाजपा ने प्रत्याशियों की पहली सूची की जारी: राजनांदगांव जिले में पार्षद उम्मीदवारों के नामों का ऐलान, देखें सूची

Advertisment

देखें सूची-

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें