Advertisment

CG में मंदबुद्धि महिला से गैंगरेप: मुंगेली में बाइक पर बैठाकर ले गए तीन युवक, कुकर्म करते ग्रामीणों ने पकड़ा और फिर...

author-image
Sanjeet Kumar
CG Woman Gang Rape

CG Woman Gang Rape

CG Woman Gang Rape: छत्‍तीसगढ़ के मुंगेली जिले से बड़ी गैंगरेप की घटना सामने आई है। जहां तीन युवकों ने मंदबुद्धि महिला के साथ गैंगरेप किया। इतना ही नहीं युवक उसे अपनी बाइक पर बैठाकर ले गए और उसके साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दिया और उसका फोटो खींचा और वीडियो बना लिया। इस घटना के बारे में जब ग्रामीणों को पता चला तो उन्‍होंने तीनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। यह पूरा मामला जरहागांव थाना क्षेत्र का है।

Advertisment

जानकारी मिली है कि 19 दिसंबर को महिला (CG Woman Gang Rape) शाम के समय करीब 4 बजे नहाने घर से निकली थीं। इसके बाद जब वह घर वापस नहीं लौटीं तो परिजनों ने उसकी तलाश की। इस बीच पता चला कि, पड़ियाइन निवासी 3 युवक महिला को बाइक पर बैठाकर ले गए। ये तीन युवक बाइक से महिला को अमलीकापा खार की ओर ले गए हैं।

आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा

अमलीकापा खार में तीनों आरोपी दिव्‍यांग महिला से बारी-बारी से दुष्‍कर्म (CG Woman Gang Rape) कर रहे थे। तभी इन युवकों को ढूंढ़ते हुए गांव के लोग पहुंचे और तीनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद तीनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें: CG IAS Transfer: IAS अधिकारियों का तबादला, अमित कटारिया को स्वास्थ विभाग,मुकेश बंसल CM के सचिव होंगे

Advertisment

इन आरोपियों को पुलिस ने किया अरेस्‍ट

मंदबुद्धि पीड़िता (CG Woman Gang Rape) का चेकअप कराया गया है। साथ ही पुलिस ने बयान भी दर्ज किए। मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पथरिया पड़ियाइन निवासी राजू टंडन (22) साल, बिरीज रात्रे (30) साल और जलेश कुमार रात्रे (21) साल को अरेस्‍ट किया है। जिन्‍हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: छत्‍तीसगढ़ में अजब-गजब: सनी लियोनी को भी मिल रहा महतारी वंदन योजना का पैसा, कांग्रेस के ये गंभीर आरोप 

Mungeli police mungeli news Mungeli crime CG woman gang rape accused arrested
Advertisment
चैनल से जुड़ें