Advertisment

CG Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में मानसून के लिए करना पड़ेगा इंतजार, प्रदेश के कुछ स्थानों में आज बारिश के आसार

CG Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में मानसून के लिए करना पड़ेगा इंतजार, प्रदेश के कुछ स्थानों में आज बारिश के आसार

author-image
Harsh Verma
CG Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में मानसून के लिए करना पड़ेगा इंतजार, प्रदेश के कुछ स्थानों में आज बारिश के आसार

CG Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में मानसून को लेकर मौसम विभाग के आकलन सटीक नहीं बैठते दिखाई नहीं दे रहे हैं। रायपुर में मानसून अब तक आ जाना चाहिए था,

Advertisment

लेकिन वह सुकमा और बीजापुर में ही अटककर रह गया है। अब रायपुर को भी मानसून के लिए दो से तीन दिन का और इंतजार करना पड़ेगा। वहीं प्रदेश में आज अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है

   दो दिनों में तीन डिग्री तक गिरेगा तापमान

मौसम विभाग (CG Monsoon Update) के अनुसार सोमवार से मानसून की गतिविधियां में तेजी से बदलाव हुआ है।

जिसकी वजह से अगले 24 घंटों में मध्य और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट होने के संकेत दिखाई दे रहे हैं।

Advertisment

साथ अधिकतम तापमान 40 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के संकेत हैं।

   मानसून के अंबिकापुर समय से पहुंचने के आसार

सामान्य रूप से मानसून (Chhattisgarh Weather Update) के जगदलपुर पहुंचने की स्थिति 11 जून रहती है, जबकि मानसून तीन से चार दिन लेट हो चुका है।

वहीं, रायपुर में मानसून 16 जून के आसपास आ जाता है, लेकिन इस बार मानसून के देरी से आने की संभावना जताई गई है।

Advertisment

इस सब के बीच अंबिकापुर में मानसून के समय से पहुंचने की संभावना है।

इसके पीछे तर्क है कि मानसून अन्य राज्यों यानी कि महाराष्ट्र, ओडिशा में अच्छी गति से आगे बढ़ रहा है, जिससे अंबिकापुर में मानसून एक-दो दिन में झमाझम बारिश करेगा।

हालांकि, शेष छत्तीसगढ़ में यह विलंब से ही चल रहा है।

   दक्षिण छत्तीसगढ़ में आज मानसन होगा सक्रिय

मौमस विभाग(Chhattisgarh Weather Update)  के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा नवसारी, जलगांव, अमरावती, चंद्रपुर, बीजापुर, सुकमा, मलकानगिरी, विजयनगरम और इस्लामपुर है।

मानसून को आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई है, अगले तीन-चार दिनों में प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के पहुंचने की संभावना है।

Advertisment

एक पूर्व पश्चिम द्रोणिका बिहार से मेघालय तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

यह भी पढ़ें: CG Shikshak Bharti: छत्तीसगढ़ में 33 हजार स्कूली शिक्षकों का क्या होगा भविष्य, वित्त की मंजूरी के लिए अटकी भर्ती?

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें