Advertisment

CG Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में अभी बारिश का दौर जारी, आज इन इलाकों में बरसेंगे बादल, कई जिलों के लिए यलो अलर्ट

CG Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में अभी बारिश का दौर जारी, आज इन इलाकों में बरसेंगे बादल, पढ़ें कैसा रहेगा आज का मौसम

author-image
Harsh Verma
CG Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में अभी बारिश का दौर जारी, आज इन इलाकों में बरसेंगे बादल, कई जिलों के लिए यलो अलर्ट

CG Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को कई इलाकों में बारिश हुई। प्रदेश में आज भी कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं  एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने के आसार हैं। इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

Advertisment

यह भी पढ़ें: CG Coal Scam: कोयला घोटाला मामले में ईओडब्ल्यू ने एक और गिरफ्तारी की, सूर्यकांत तिवारी का बड़ा भाई बताया जा रहा रजनीकांत

अगले 4 दिनों तक बारिश का अलर्ट

उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा से लगे बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण दक्षिण छत्तीसगढ़ में आगामी 4 दिनों में वर्षा की गतिविधियों में वृद्धि होने तथा एक दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

प्रदेश (CG Monsoon Update) में शुक्रवार को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। एक स्थान पर भारी वर्षा दर्ज की गई। वहीं सर्वाधिक वर्षा सुकमा में 8 सेमी दर्ज की गई।

Advertisment

आज इन जिलों में हैवी रेन का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज के लिए भी बारिश का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। आज प्रदेश के बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं  गरियाबंद, कोंडागांव, कांकेर में  यलो अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश में औसत से अधिक बारिश

मानसून के कमजोर होने के बावजूद, प्रदेश में औसत से अधिक बारिश हुई है। पिछले एक हफ्ते से मानसून की गति धीमी होने के बावजूद, 1 जून से 29 अगस्त तक प्रदेश में 947.4 मिलीमीटर पानी बरस चुका है, जो औसत से 4 फीसदी ज्यादा है। यह बारिश की अधिकता किसानों और आम लोगों के लिए राहत की खबर है।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के 4 IPS अधिकारियों को नई पोस्टिंग: कल से संभालेंगे जिम्मेदारी, जानें किसे कहां का मिला चार्ज

Advertisment
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें