Advertisment

CG Monsoon Update: छत्‍तीसगढ़ के कई जिलों बाढ़ जैसे हालात, आज से बारिश की गतिविधियों में गिरावट होने की संभावना

CG Monsoon Update: छत्‍तीसगढ़ के कई जिलों बाढ़ जैसे हालात, आज से बारिश की गतिविधियों में गिरावट होने की संभावना

author-image
Harsh Verma
CG-Monsoon-Update

CG Monsoon Update: छत्‍तीसगढ़ में फिर से मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार को भारी बारिश के कारण बस्‍तर संभाग के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात निर्मित हो गए। जहां सुकमा और बीजापुर जिले में बाढ़ की स्थिति बन गई।

Advertisment

इसके चलते छत्‍तीसगढ़ का 4 राज्‍यों से संपर्क भी कट गया। वहीं मौसम विभाग ने आज के लिए भी कई जिलों में बारिश की संभावना जताी है। हालांकि आज से बारिश की गतिविधियों में गिरावट होने की संभावना है।

आज यहां हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने आज ऑरेंज (Chhattisgarh Monsoon Update) और यलो अलर्ट जारी किया है। मुंगेली, कबीरधाम, बालोद, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव में अति से भारी बारिश होने के आसार हैं। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही दुर्ग, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बेमेतरा, बीजापुर जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। जहां भारी बारिश की संभावना है।

इन इलाकों में भारी बारिश, कटा संपर्क

बता दें कि बस्‍तर संभाग में हो रही लगातार भारी बारिश (CG Monsoon Update) से सुकमा, बीजापुर जिले में बाढ़ जैसे हालात निर्मित हो गए हैं। सुकमा के शबरी और बीजापुर में इंद्रावती व चिंतावागु नदी खतरे के निशान पर हैं।

Advertisment

सुकमा में NH-30 और बीजापुर में NH-63 पर आवागमन प्रभावित हो गया है। प्रदेश का ओडिशा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश व तेलंगाना से संपर्क कट गया। वहीं बालोद और सुकमा में कई मकान गिर गए हैं। इसके अलावा राजनांदगांव-खैरागढ़ का संपर्क कटा है।

बीजापुर में हाईवे बंद

बीजापुर जिले में भारी बारिश (Chhattisgarh Monsoon Update) से NH-63 पर पानी भरा हुआ है। इससे आवागमन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। इसके चलते दूसरे राज्‍यों से संपर्क कट गया है। इसके अलावा सुकमा जिले के चिंतलनार में भी भारी बारिश के चलते एक दर्जन से ज्‍यादा मकान ढह गए हैं। वहीं कांकेर के शहर के बीच से निकलने वाली नदी उफान पर है। इसका जलस्तर बढ़ा, इसके चलते गांवों का संपर्क कट गया है।

लोगों को हुआ काफी नुकसान

इधर रायपुर में भी अच्‍छी बारिश (Chhattisgarh Monsoon Update) हो रही है। इसके चलते बीती रात को हुई तेज बारिश के चलते रायपुर शहर में जनजीवन अस्‍तव्‍यस्‍त हो गया है। जहां राजधानी के कई इलाकों में पानी भर गया। लोगों के घरों में पानी भरने से काफी नुकसान हुआ है। इसको लेकर लोगों ने नगर निगम पर कई आरोप लगाए हैं।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के शराब प्रेमियों के लिए खबर: दुकानों में मिलेंगी सभी ब्रांड्स की अंग्रेजी शराब, स्टॉक में भी नहीं होगी कमी

राजनांदगांव के जिला अस्‍पताल में भरा पानी

सुकमा-बीजापुर में बाढ़ (Chhattisgarh Monsoon Update) जैसे हालात निर्मित हो गए हैं। जहां कई मकान ढह गए। वहीं स्कूलों की छुट्टी भी कर दी गई है। इसके अलावा राजनांदगांव जिला अस्पताल में 4 फीट बारिश का पानी भर गया। वहीं दुर्ग में नदी-नाले उफान पर होने से एक युवक बह गया।

राहत कैंप में किया शिफ्ट

सुकमा में लगातार तेज बारिश (Chhattisgarh Monsoon Update) का दौर जारी है। जहां घरों में पानी भरने से लोगों को राहत कैंप में शिफ्ट किया गया। लोग अपने घरों का सामान लेकर बाहर निकले। टीम ने कई लोगों को राहत कैंप में पहुंचाया। जहां इस इलाके में करीब 50 से अधिक मकान डूब गए।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: CG Mahila Congress Protest: छत्तीसगढ़ में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, महिलाओं पर हो रहे अपराधों को लेकर सरकार को घेरा

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें