Advertisment

CG Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियों में वृद्धि, आज और कल इन इलाकों में बरसेंगे बादल

CG Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियों में वृद्धि, आज और कल इन इलाकों में बरसेंगे बादल, पढ़ें पूरी खबर

author-image
Harsh Verma
CG-Monsoon-Update

CG Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में गुरुवार से बारिश की गतिविधियों में वृद्धि हुई है। प्रदेश में आज अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं  एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने के भी आसार हैं। इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

Advertisment

यह भी पढ़ें: Bilaspur High Court: हाईकोर्ट ने इस नगर पंचायत परिषद को भंग करने का दिया निर्देश, जानें क्या है पूरा मामला?

मौसम विभाग ने बताया (CG Monsoon Update) है कि प्रदेश में तीन अलग-अलग स्ट्रॉन्ग सिस्टम बन रहे हैं, जिसके असर से मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश होगी। वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। इस बदलाव के पीछे मानसून की गति का धीमा होना भी एक कारण हो सकता है।

प्रदेश में मानसून की सक्रियता सामान्य से कम

गुरुवार को प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक वर्षा जिला गरियाबंद के मैनपुर में 5 CM दर्ज की गयी। वहीं प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.8°C राजनांदगांव में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.0°C AWS नारायणपुर में दर्ज किया गया।

Advertisment

आज इन जिलों में हैवी रेन का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। आज बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही  कोरबा, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, कोंडागांव, नारायणपुर में यलो अलर्ट जारी है। 

मौसम विभाग ने 31 अगस्त यानी कल के लिए भी बारिश का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। कल बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं  गरियाबंद, कोंडागांव, कांकेर में  यलो अलर्ट जारी किया गया है। 

प्रदेश में औसत से अधिक बारिश

मानसून के कमजोर होने के बावजूद, प्रदेश में औसत से अधिक बारिश हुई है। पिछले एक हफ्ते से मानसून की गति धीमी होने के बावजूद, 1 जून से 29 अगस्त तक प्रदेश में 942.2 मिलीमीटर पानी बरस चुका है, जो औसत से 5 फीसदी ज्यादा है। यह बारिश की अधिकता किसानों और आम लोगों के लिए राहत की खबर है।

Advertisment

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के इस महापौर को HC से राहत: जाति प्रमाण पत्र मामले में छानबीन समिति के फैसले पर रोक, जानें क्या है पूरा मामला?

chhattisgarh weather chhattisgarh weather forecast chhattisgarh weather update CG Monsoon Update Chhattisgarh temperature
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें