Advertisment

CG Monsoon Update 2024: छत्तीसगढ़ के रायपुर में इस दिन पहुंचेगा मानसून, फिर पूरे प्रदेश में होगी झमाझम बारिश

CG Monsoon Update 2024: छत्तीसगढ़ के रायपुर में इस दिन पहुंचेगा मानसून, फिर पूरे प्रदेश में होगी झमाझम बारिश

author-image
Harsh Verma
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नवतपा के आखिरी दिन हुई बारिश, प्रदेश में इस दिन तक पहुंचेगा मानसून

CG Monsoon Update 2024: छत्‍तीसगढ़ में मानसून बीजापुर पहुंच गया है। मौसम विभाग ने जानकारी दी कि अगले 24 घंटे मानसून के रायपुर सेंटर पर पहुंचने की संभावना है।

Advertisment

इसके साथ ही कुछ घंटों बाद पूरे छत्‍तीसगढ़ में मानसून सक्रिय हो जाएगा और हर इलाके में झमाझम बारिश होगी।

मौसम विभाग रायपुर ने जानकारी दी है कि सुकमा से मानसून (CG Monsoon Update 2024) थोड़ा आगे बढ़ा है। मानसून अभी बीजापुर में सक्रिय है।

अगले 24 घंटे में यह बस्तर के बचे हुए हिस्से में सक्रिय हो जाएगा। इसके साथ ही मानसून के 15 जून तक रायपुर और 17 जून से पूरे प्रदेश में बारिश की गतिविधियां शुरू हो जाएगी।

Advertisment

   9 जिलों में औसत से ज्‍यादा बारिश

मौसम वैज्ञानिक डॉ. गायत्री वाणी ने बताया कि 17 जून से राज्यभर में बारिश की गतिविधियां भी बढ़ेंगी। मानसून (CG Monsoon Update 2024) के 8 जून को सुकमा में इंटर होने के बाद यहीं 4 दिन अटका रहा, और मानसूनी गतिविधियां भी कमजोर रहीं।

हालांकि पड़ोसी राज्यों के आसपास बने सिस्टम से जून में अब तक अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई है। इससे प्रदेश के 9 जिलों में औसत से अधिक व तीन जिलों में सामान्य बारिश रिकॉर्ड की गई है।

इसके अलावा शेष 21 जिलों सहित पूरे प्रदेश में औसत से कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। कम बारिश की पूर्ति की भरपाई आने वाले 10 दिनों में हो सकती है।

Advertisment

   रायपुर में 15 तक पहुंच सकता है मानसून

IMD Raipur Bulletin-Heat Wave

बता दें कि छत्‍तीसगढ़ (CG Monsoon Update 2024) के मध्‍य और उत्तरी इलाके में तापमान सामान्‍य से अधिक है। इन इलाकों में 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार मानसून (CG Monsoon Update 2024) 15 जून तक रायपुर में सक्रिय हो सकता है।

इसके साथ ही 17 जून के आसपास पूरे छत्‍तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां बढ़ने के आसार हैं। 17 जून के बाद पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश हो सकती है। पूरा प्रदेश वर्षा में तर हो सकता है।

Advertisment

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के इस शहर का मिलेट्स कैफे कर रहा लाखों की कमाई, एक साल पहले हुआ था शुरू, अब 31 स्टाफ भी पड़ रहे कम

Advertisment
चैनल से जुड़ें