Advertisment

CG MLA Manoj Mandavi: कांकेर पहुंचे CM बघेल, कहा- मनोज मंडावी आदिवासी समाज के बड़े नेता थे, यह अपूरणीय क्षति

author-image
Bansal News
CG MLA Manoj Mandavi: कांकेर पहुंचे CM बघेल, कहा- मनोज मंडावी आदिवासी समाज के बड़े नेता थे, यह अपूरणीय क्षति

कांकेर। छत्तीसगढ़ के सीएम CM भूपेश बघेल रविवार को कांकेर पहुंचे। यहां वे मनोज मंडावी के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल। सुबह ही दिल का दौरा पड़ने से मनोज मंडावी का निधन हो गया। कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा, शिव कुमार डहरिया, अनिला भेड़िया, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, विधायक रेखचंद जैन, चंदन कश्यप, शिशुपाल शोरी, अनूप नाग, देवेंद्र यादव व अन्य कई दिग्गज नेता यहां मौजूद हैं।

Advertisment

इससे पहले रायपुर में सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि यह हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है। मनोज मंडावी आदिवासी समाज के बड़े नेता थे और आदिवासियों की समस्याओं को विधानसभा में प्रभावशाली ढंग से रखते थे। मंडावी आदिवासी समाज की उन्नति के लिए हमेशा प्रयास करते रहे।

वहीं विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी के निधन पर कैबिनेट मंत्री अमरजीत ने गहरा दुःख प्रकट किया। छत्तीसगढ़ विधानसभा  उपाध्यक्ष के निधन पर नेता प्रतिपक्ष  नारायण चंदेल ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

धमतरी के सर्किट हाउस में रुके हुए थे

दरअसल छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष और भानुप्रतापपुर से विधायक मनोज मंडावी का हार्ट अटैक से रविवार सुबह निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वे शनिवार रात धमतरी के सर्किट हाउस में रुके हुए थे। वहीं रविवार सुबह उनके सीने में अचानक दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें धमतरी के अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल ले जाते वक्त डॉक्टरों ने मनोज मंडावी को मृत घोषित कर दिया। चारामा के पास पैतृक गांव नाथियानवा में मनोज मंडावी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Advertisment

जरूर पढ़ें- Actress Vaishali Thakkar commits suicide: एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने दी जान, ये रिश्ता क्या कहलाता है में निभाई थी भूमिका

जरूर पढ़ें- Tiger In MANIT: पिंजरे में फंसा टाइगर, 13 दिन से फैली थी दहशत

जरूर पढ़ें- Amit Shah in Gwalior: राजमाता विजयाराजे सिंधिया हवाई अड्डे के नए टर्मिनल का शिलान्यास

Advertisment
हार्ट अटैक सीएम बघेल सीएम सर्किट हाउस समाज शिशुपाल शोरी शिव कुमार डहरिया विधायक रेखचंद जैन विधायक मोहन मरकाम मनोज मंडावी भूपेश बघेल भानुप्रतापपुर पीसीसी अध्यक्ष नेता निधन धमतरी देवेंद्र यादव छत्तीसगढ़ विधानसभा​ छत्तीसगढ़ चंदन कश्यप कैबिनेट मंत्री कांकेर कवासी लखमा उपाध्यक्ष आदिवासी अनूप नाग अनिला भेड़िया अंतिम संस्कार tribal Society Shiv Kumar Dahria Shishupal Shorey PCC president mohan markam MLA Rekhchand Jain MLA manoj mandavi leader Kawasi Lakhma kanker hhattisgarh news heart attack FUNERAL died Dhamtari devendra yadav deputy speaker death CM Baghel CM Circuit House chhattisgarhi news chhattisgarh today news chhattisgarh news today Chhattisgarh News in Hindi chhattisgarh latest news chhattisgarh latest hindi news Chhattisgarh hindi news chhattisgarh breaking newsc chhattisgarh assembly​ Chhattisgarh Chandan Kashyap cabinet minister Bhupesh Baghel Bhanupratappur Anoop Nag Anila Bhediya
Advertisment
चैनल से जुड़ें