Advertisment

CG Mine Collapse : मिट्टी में दबने से सात लोगों की मौत, छत्तीसगढ़ सीएम ने जताया दुख

author-image
Bansal News
CG Mine Collapse : मिट्टी में दबने से सात लोगों की मौत, छत्तीसगढ़ सीएम ने जताया दुख

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक छुई खदान (मिट्टी की खदान) धंसने से कई लोग दब गए। सूचना मिलने पर मौके पर रेस्क्यू टीम पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। खदान में से अब तक 7 शवों को निकाला जा चुका है। अभी और लोगों के खदान में दबे होने की आशंका है। रेस्क्यू जारी है।

Advertisment

बता दें कि यह हादसा छत्तीसगढ़ राज्य के जगदलपुर से 11 किलोमीटर दूर मालगांव का है। यहां पास के गांव के लोग खदान से छुई खोद रहे थे। इसी बीच खदान धंसने से यह हादसा हो गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। खदान में दबने से सात ग्रामीणों की मौत हो गई है। वहीं कुछ और ग्रामीणों के मिट्टी में दबे होने की आशंका है।

सीएम ने जताया दुख

जदगलपुर में हुई इस घटना पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दुख जाता है। सीएम ने लिखा - जगदलपुर के मालगांव में एक खदान में हादसे के दौरान 6 श्रमिकों की दुखद मृत्यु का समाचार मिला है। ईश्वर दिवंगत श्रमिकों की आत्मा को शांति एवं उनके परिवारों को हिम्मत दे। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। अन्य फंसे हुए लोग सुरक्षित निकलें, ऐसी प्रार्थना है।

Advertisment

छत्तीसगढ़ right now Mine collapses rescue continues Mine collapses in Jagdalpur Mine collapses in Chhattisgarh Mine collapses many people trapped Jagdalpur mine collapse CM expressed grief Chhattisgarh CG Mine Collapse 7 people died in Jagdalpur 7 people died in a major accident 7 people died in the accident 7 people died due to Friday mine collapse 7 people died
Advertisment
चैनल से जुड़ें