Advertisment

CG Madku Dweep Tourism: मदकूद्वीप क्षेत्र में 36.97 करोड़ खर्च होंगे, केंद्रीय राज्‍यमंत्री ने किया भूमिपूजन-लोकार्पण

CG Madku Dweep Tourism: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के मदकूद्वीप में अष्टभुजी गणेश मंदिर परिसर में 36 करोड़ 97 लाख 28 हजार रुपए के विभिन्न निर्माण और विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया

author-image
Sanjeet Kumar
CG Madku Dweep Tourism

CG Madku Dweep Tourism

CG Madku Dweep Tourism: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के मदकूद्वीप में अष्टभुजी गणेश मंदिर परिसर में 36 करोड़ 97 लाख 28 हजार रुपए के विभिन्न निर्माण और विकास कार्यों (CG Madku Dweep Tourism) का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प में सभी नागरिकों का सहयोग आवश्यक है।

Advertisment

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है और हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा क्षेत्र को करोड़ों की विकास परियोजनाएं सौंपी गई हैं। जो कि अब धरातल पर आ रही हैं। प्रदेश के विकास को गति मिल रही है।

मदकूद्वीप का सांस्‍कृतिक महत्‍व

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि वर्तमान सरकार प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी (CG Madku Dweep Tourism) को पूरा करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने मदकूद्वीप के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित करते हुए इसके संरक्षण और विकास की प्रतिबद्धता जताई। उप मुख्यमंत्री ने मदकूदीप क्षेत्र के विकास के लिए राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मद से 20 लाख रुपए की घोषणा भी की।

CG Madku Dweep Tourism tokhan Sahu

मदकूद्वीप का ऐतिहासिक महत्व

संत श्री रामरूपदास महात्यागी ने जानकारी दी कि मदकूद्वीप (CG Madku Dweep Tourism) का सबसे पुराना और प्राचीन नाम मांडूक्य द्वीप था। मांडूक्य ऋषि ने मुण्डकोपनिषद की रचना यहां की थी। इसी उपनिषद में सत्यमेव जयते का उद्घोष हुआ, जो भारत का राष्ट्रीय वाक्य है।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: CG Registration Office Closed: प्रदेश में 29 अप्रैल को पंजीयन कार्यालय में नहीं होगी रजिस्‍ट्री, सरकार ने लिया फैसला

मदकूद्वीप में ये विकास कार्य होंगे

लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत कुल 36 करोड़ 65 लाख 11 हजार रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

32 लाख 17 हजार रुपए की लागत से मंडी समिति के कार्यों का लोकार्पण हुआ।

सरगांव से खपरी, बैतलपुर से मदकू (CG Madku Dweep Tourism) मार्ग, करही से चुनचुनिया मार्ग सहित कई सड़कों के मजबूतीकरण और चौड़ीकरण के कार्य शुरू किए जाएंगे।

Advertisment

मदकूदीप में हाईस्कूल भवन, सीसी रोड, रिटेनिंग वॉल, पचरी निर्माण कार्य भी किए जाएंगे।

मंडी समिति मदकूदीप में कवर्ट शेड और इंटरलॉकिंग ब्लॉक कार्यों का भी लोकार्पण किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: क्या है सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर Misha Agrawal की मौत की वजह? दोस्त की पोस्ट ले मिला हिंट!

Advertisment
CG Madkudweep Tourism CG Tourism Development Mungeli Ganesh Temple Tokhan Sahu
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें