Advertisment

पत्‍नी से छेड़छाड़ का विरोध: कोरबा में पति से मारपीट कर 5 युवकों ने किया पेशाब, पत्‍नी ने पीड़ित पर लगाए गंभीर आरोप

Korba Peshab Kand: पत्‍नी से छेड़छाड़ का विरोध, कोरबा में पति से मारपीट कर 5 युवकों ने किया पेशाब, पत्‍नी ने पीड़ित पर लगाए गंभीर आरोप

author-image
Sanjeet Kumar
Korba Peshab Kand

Korba Peshab Kand

Korba Peshab Kand: छत्‍तीसगढ़ कोरबा से बड़ी घटना सामने आई है। जहां पांच मदमाशों ने एक युवक के साथ जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं युवक पर पांच युवकों ने बारी-बारी से पेशाब भी किया। उक्‍त आरोप युवक के द्वारा लगाए गए हैं। हालांकि पेशाब की घटना को लेकर पुलिस इनकार कर रही है।

Advertisment

बताया जा रहा है कि उस युवक का कसूर बस इतना था कि उसने उसकी पत्‍नी को छेड़ने पर विरोध किया था। इसके बाद इन बदमाशों ने इस घटना (Korba Peshab Kand) को अंजाम दिया। युवक को नग्‍न अवस्‍था में बरपाली ओवर ब्रिज के पास फेंक गए। वहीं  पीड़ित युवक पर पत्‍नी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

युवक को जान से मारने दी धमकी

जानकारी के अनुसार पीड़ित महताब उम्र 29 साल ने पुलिस को बताया कि आरोपियों के द्वारा उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ (Korba Peshab Kand) की गई थी। इसका विरोध उस युवक ने किया था। इतना ही नहीं ये युवक उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। शनिवार की रात युवक अपने घर वापस आ रहा था तभी गांव के ही 5 युवक उसके पास पहुंचे और उसे घेर लिया। उसके साथ जमकर मारपीट की।

युवक के कपड़े उतारे और फिर पीटा

पीड़ित युवक ने पुलिस को जानकारी दी कि गांव के ही गोलू, दिलेश्वर, ईश्वर और दो अन्य युवक उसके रास्‍ते पर पहुंचे थे। युवक का रास्‍ता रोका और उसे गाड़ी में जबरदस्ती करके बैठाकर सुनसान इलाके में ले गए। सुनसान जगह पर उसके कपड़े उतारे और उसे ताल डंडों और बेल्‍ट से जमकर पीटा।

Advertisment

मन नहीं भरा तो चेहरे पर की पेशाब

युवक ने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट में जब इन पांच बदमाशों का मन नहीं भरा तो इन्‍होंने शर्मशार कर देने वाली घटना को अंजाम दिया। जबकि युवक (Korba Peshab Kand) बार-बार हाथ जोड़े गुहार लगाते रहा कि उसे छोड़ दें, लेकिन इन आरोपियों ने उसकी कोई बात नहीं मानी। युवक का आरोप है कि मारपीट के बाद बदमाशों ने बारी-बारी से उसके चेहरे पर पेशाब (Korba Peshab Kand) किया। ऐसा उक्‍त युवक ने पुलिस को जानकारी दी है। इसके बाद युवक को बरपाली ओवर ब्रिज के पास नग्न अवस्था में पटककर चले गए। हालांकि पुलिस पेशाब की घटना से इनकार कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें: Republic Day 2025: जनतंत्र जनसेवा की आदर्श व्यवस्था, प्रजा सदा राजा का अनुसरण करती है

ट्रक ड्राइवरों ने दिए कपड़े

राहगीर ट्रक चालकों की मदद से महताब (Korba Peshab Kand) को कपड़े मिले। इसके बाद 112 की मदद से उसे जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां उसे भर्ती कराया। वह पेशे से एक ट्रक ड्राइवर हैं।

Advertisment

इधर पत्‍नी ने भी पीड़ित युवक पर लगाया गंभीर आरोप

इस घटना के मामले में पता चला है कि उरगा थाना में पीड़ित (Korba Peshab Kand) युवक की पत्‍नी ने भी उस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। दोनों की लव मैरिज हुई है और पति हमेशा शक करता है। इसके कारण उसने महिला से एक दिन पहले मारपीट की थी। उक्‍त घटना के दौरान गांव के ही कुछ युवक बचाने के लिए पहुंचे थे। इस मामले में पुलिस ने बताया कि मारपीट करने और लूट की बात गलत है। पुलिस आगे इस मामले की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें: बीजेपी रायपुर मेयर कैंडिडेट: संगठन ने मीनल चौबे को दिया टिकट, जानें कौन हैं; किस वजह से मिला टिकट?

Korba Peshab Kand korba urination scandal Wife Molestation
Advertisment
चैनल से जुड़ें