Advertisment

कोरबा में श्रममंत्री को घेरा: लखनलाल देवांगन बोले- ज्‍यादा बात करोगे तो फिकवा देंगे, महिलाओं का जवाब सुन तिलमिलाए माननीय

Chhattisgarh Korba BJP Minister Lakhan Lal Dewangan; श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के बिगड़े बोल सामने आए, महिलाओं को धमकी देने का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मंत्री जी महिलाओं से कहते नजर आ रहें हैं।

author-image
Sanjeet Kumar
CG BJP Minister Viral Video

CG BJP Minister Viral Video

रिपोर्ट: लक्षमण महंत, कोरबा

CG BJP Minister Viral Video: छत्‍तीसगढ़ के श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने महिलाओं को धमकी दे डाली है। महिलाओं को धमकी देने का एक वीडियो (CG BJP Minister Viral Video) सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मंत्री देवांगन महिलाओं से कहते नजर आ रहे हैं- ज्यादा बात करोगे तो यहां से फिकवा देंगे।

Advertisment

मंत्री (CG BJP Minister Viral Video) के इस तेवर से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही महिलाएं भड़क गईं। महिलाओं ने मंत्री को ऐसा जवाब दिया कि मंत्री ही खुद सकपका गए। महिलाओं ने मंत्री को खरी खोटी सुनाते हुए कहा हम वोट देते हैं तो आप नेता बनते हैं। इसके बाद महिलाओं ने करीब 2 घंटे तक मंत्री का काफिले रोके रखा और अपनी मांगें रखीं।

ठगी का शिकार महिलाएं कर रही थी प्रदर्शन

बता दें कि एक दिन पहले कोरबा में महिलाएं प्रदर्शन कर रही थी। ये सभी महिलाएं आत्‍मनिर्भर बनाने के नाम पर उनके साथ ठगी होने की शिकायत लेकर श्रम मंत्री (CG BJP Minister Viral Video) लखनलाल देवांगन से गुहार लगाने पहुंची थी। तभी मंत्री और महिलाओं के बीच कुछ बात को लेकर कहा सुनी शुरू हो गई। तभी मंत्री जी ने धमका दिया, इसके बाद महिलाएं भड़क गई और फिर मंत्री को दो घंटे तक घेरे रखा।

ये खबर भी पढ़ें: CG Chherchhera Festival 2025: सांस्‍कृतिक परंपराओं का प्रतीक छेरछेरा पुन्‍नी पर्व शुरू, जानें छत्‍तीसगढ़ी प्राचीन परंपरा

Advertisment

महिलाओं से 100 करोड़ की ठगी

कोरबा जिले की इन महिलाओं से फ्लोरा मैक्स कंपनी ने आत्मनिर्भर बनाने का सपना दिखाकर 100 करोड़ रुपए से ज्‍यादा की ठगी की है। दूसरी ओर ठगी की शिकार हुई महिलाओं पर कर्ज भी हो गया है। महिलाओं से बैंक और माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के कर्मचारी वसूली करने उनके घर पहुंच रहे हैं। इससे महिलाएं परेशान हो रही हैं। इसी मामले को लेकर महिलाएं श्रम मंत्री से समाधान की गुहार लेकर पहुंची थी, लेकिन मंत्री जी धमकाने लगे।

ये खबर भी पढ़ें: Z Morh tunnel: सेना के लिए महत्वपूर्ण Z Morh tunnel का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

Korba BJP Minister Lakhan Lal Dewangan Lakhan Lal Dewangan Viral Video
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें