/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/Leopard-Terror-Video.webp)
Leopard Terror Video
हाइलाइट्स
आदमखोर तेंदुआ इलाके में पहले से घूम रहा
वन विभाग की जाल से निकलकर फिर भागा
पहले भी बच्चे और पशुओं का किया शिकार
Leopard Terror Video: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में दुधावा क्षेत्र में तेंदुए के आतंक से हड़कंप मच गया। दुधावा में तेंदुए (Leopard Terror Video) ने शिक्षक के घर में हड़कंप मचा दिया। वहीं इलाके में भी दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि 4 मार्च की सुबह 5 बजे, दुधावा क्षेत्र के ऊपरपारा निवासी शिक्षक राजेश नेताम के घर में एक तेंदुआ खिड़की से घुस आया।
तेंदुआ घर के परछी (बरामदा) में रखे सामान के पीछे छिप गया। वन विभाग की टीम ने तेंदुए (Leopard Terror Video) को पकड़ने के लिए जाल लगाया और छानी से खपरैल हटाकर बांस डालकर हलचल पैदा की। डेढ़ घंटे तक चले प्रयास के बाद भी तेंदुआ जाल में नहीं फंसा और सुबह 7:30 बजे जाल से निकलकर पहाड़ी की ओर भाग गया।
https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1897161323974402393
आदमखोर तेंदुए ने पहले भी मचाया है आतंक
इस तेंदुए ने पिछले कुछ महीनों में कई बार हमला किया है। इसके शिकारों में शामिल हैं-
4 अगस्त 2024: दुधावा के कोड़मुड़ से एक बच्चे का शिकार कर तेंदुआ उसे खा गया।
25 सितंबर: दुधावा नयापारा में एक बच्ची पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
1 अक्टूबर: दुधावा के बीच बस्ती से एक बालक को जबड़े में दबाकर खींचा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
गढ़पिछवाड़ी गांव में तेंदुए का हमला
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/CG-Leopard-Terror-Video.webp)
कांकेर शहर से लगे ग्राम गढ़पिछवाड़ी में बीती रात एक तेंदुआ (Leopard Terror Video) सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी नरेश सिंह के घर दीवार फांदकर घुस गया। तेंदुए ने घर के आंगन में बंधे पालतू कुत्ते पर हमला कर दिया, जिससे कुत्ते के गले में गहरा जख्म हो गया। घर के लोगों ने डंडा लेकर तेंदुए को भगा दिया। नरेश सिंह ने घायल कुत्ते का इलाज स्वयं किया और रेबीज इंजेक्शन लगाकर मरहम-पट्टी की।
ये खबर भी पढ़ें: पटवारी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल: बिलासपुर में ग्रामीण से 60 हजार की घूस मांगी, 30 हजार रुपए लेते कैमरे में कैद
गांव में तेंदुए का आतंक
गढ़पिछवाड़ी गांव में यह तेंदुए (Leopard Terror Video) का तीसरा हमला है। इससे पहले भी तेंदुए ने गांव में दहशत फैलाई थी। गांववासी अब सतर्क हो गए हैं और वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।
वन विभाग की कार्रवाई
वन विभाग की टीम ने तेंदुए (Leopard Terror Video) को पकड़ने के लिए कई प्रयास किए हैं, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है। ग्रामीणों ने मांग की है कि तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाए, ताकि लोगों की जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी है, और लोग तेंदुए के आतंक से बचने के लिए सतर्कता बरत रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें: फर्जी ट्रांसफर आदेश: छत्तीसगढ़ मंत्रालय से 6 शिक्षकों का कर दिया ट्रांसफर, शिक्षा विभाग में फर्जी आदेश से मचा हड़कंप
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें