Advertisment

CG ka Mausam: अगले दो दिन तक ठंड का असर स्थिर, फिर रात में बढ़ेगी गर्माहट, कुछ जिलों में चलेगी शीतलहर

CG ka Mausam: छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। इस बीच कुछ जिलों में शीतलहर चलने की संभावना है। फिर रात में तापमान बढ़ेगा।

author-image
BP Shrivastava
CG ka Mausam

CG ka Mausam

हाइलाइट्स

  • छत्तीसगढ़ में तापमान दो दिन स्थिर
  • अंबिकापुर रहा सबसे ठंडा शहर
  • रायपुर में दिन गर्म, रात ठंडी
Advertisment

CG ka Mausam: छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि इसके बाद रात के तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। इस बीच प्रदेश के उत्तरी और मध्य क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर शीतलहर चल सकती है।

अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा

प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.2°C दुर्ग में मापा गया, जबकि सबसे ठंडी रात अंबिकापुर में रही, जहां न्यूनतम तापमान केवल 7.5°C दर्ज किया गया। मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और अगले कुछ दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। 16 नवंबर को आसमान साफ रहने की संभावना है।

publive-image

रायपुर: दिन में गर्माहट, रात में ठंड

रायपुर में 16 नवंबर को मौसम खुला और शुष्क रहेगा। राजधानी में अधिकतम तापमान लगभग 29°C और न्यूनतम तापमान 13°C के आसपास रहने की संभावना जताई गई है। दिन में हल्की गर्माहट और रात की ठंड का यही मेल शहरवासियों को इन दिनों महसूस हो रहा है।

Advertisment

नवंबर में हमेशा रहा उतार-चढ़ाव

नवंबर महीना हमेशा से छत्तीसगढ़ में मौसम के उतार-चढ़ाव का गवाह रहा है। मौसम विभाग के पुराने रिकॉर्ड बताते हैं कि 2 नवंबर 1935 को इस महीने का अब तक का सबसे अधिक तापमान 35.6°C मापा गया था। वहीं नवंबर की सबसे ठंडी रात का रिकॉर्ड 22 नवंबर 1883 के नाम है जब पारा 8.3°C तक गिर गया था।

नवंबर सामान्यत: शुष्क रहता है

बारिश का इतिहास भी कम दिलचस्प नहीं है। 1924 के नवंबर महीने में 138.2 मिमी वर्षा हुई, जो अब तक रिकॉर्ड है। इतना ही नहीं, 2 नवंबर 1930 को एक ही दिन में 70.4 मिमी बारिश ने इस महीने के लिए सबसे बड़ा 24 घंटे का रिकॉर्ड बनाया था। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार नवंबर सामान्यतः शुष्क रहता है, लेकिन बंगाल की खाड़ी या अरब सागर से आने वाले सिस्टम कभी-कभी इस पैटर्न को बदल भी देते हैं।

ये भी पढ़ें: Janjgir Champa Sand Auction: जांजगीर-चांपा में हसदेव और महानदी रेत घाटों के लिए आए डेढ़ हजार आवेदन, जानें किसे मिला ठेका

Advertisment

बदलते मौसम से स्वास्थ्य के खतरे बढ़े

मौसम विशेषज्ञ चेतावनी दे रहे हैं कि इस तरह के तापमान बदलाव में मलेरिया फैलने का खतरा बढ़ सकता है। रायपुर में पिछले कुछ दिनों से दिन का तापमान लगातार राज्य में सबसे अधिक रहा है। वहीं शाम ढलते ही तापमान में अचानक गिरावट देखने को मिल रही है। ऐसे में ऑफिस जाने वालों और स्कूली बच्चों को गर्म कपड़ों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि अचानक बदलते मौसम का असर स्वास्थ्य पर न पड़े।

ये भी पढ़ें:  Bijapur Netrakand: नकली दवाओं और भ्रष्टाचार ने छीन ली आंखों की रोशनी, पीड़ितों से मिलने मेकाहारा पहुंचे दीपक बैच

raipur temperature November weather records IMD update Durg maximum temperature dry weather Chhattisgarh cold wave alert chhattisgarh weather forecast cg weather
Advertisment
चैनल से जुड़ें