Advertisment

CG ka Mausam: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, रायपुर समेत कई जिलों में तीन दिन तक मूसलाधार बारिश की चेतावनी

CG ka Mausam: छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और अन्य में येलो अलर्ट जारी किया है। कोरबा और बिलासपुर में भारी बारिश से बस्तियों में घुसा पानी, जनजीवन प्रभावित।

author-image
Shashank Kumar
CG Rainfall Alert Mausam Weather Update

CG Rainfall Alert

CG ka Mausam: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में मानसून ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है और प्रदेशभर में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश (Heavy Rain Alert) की संभावना जताई गई है। राजधानी रायपुर (Raipur) सहित कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश जारी है, जिससे मौसम (CG ka Mausam) सुहावना तो हुआ है लेकिन जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

Advertisment

पिछले 24 घंटों में कोरिया (Korea) और बस्तर (Bastar) जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा (Heavy Rainfall) दर्ज की गई है। सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव (Rajnandgaon) में 29.5 डिग्री और सबसे कम पेण्ड्रा रोड (Pendra Road) में 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

33 जिलों में अलर्ट, 9 जिलों में ऑरेंज और बाकी में येलो अलर्ट घोषित

CG ThunderstormCG Thunderstorm

मौसम विभाग (IMD) ने छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली (Lightning Alert) को लेकर चेतावनी जारी की है। जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया और सरगुजा जैसे जिलों में ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया गया है, जहां Thunderstorm और Heavy Rainfall की संभावना है। वहीं दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, कांकेर, रायपुर, महासमुंद, बिलासपुर, बेमेतरा, दुर्ग, बालोद, मुंगेली जैसे जिलों में येलो अलर्ट (Yellow Alert) घोषित किया गया है, जहां Moderate to Heavy Rain के साथ बिजली गिरने की आशंका है।

इसके अलावा राजनांदगांव, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, तेज हवा/आंधी (40-60 KMPH) और वर्षा की संभावना जताई गई है। वहीं बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, जशपुर, दुर्ग और बेमेतरा जिलों में 30-40 KMPH की तेज हवा, गरज-चमक और वर्षा के साथ सतर्क रहने की जरूरत है।

Advertisment

कोरबा और बिलासपुर में आफत की बारिश, बस्तियों में भरा पानी

CG ka Mausam Barish ka distribution

कोरबा (Korba) जिले में पिछले तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते हसदेव बराज (Hasdeo Barrage) के दो गेट खोल दिए गए हैं। नदियां उफान पर हैं और नीचले इलाकों में जलभराव (Flood-Like Situation) की स्थिति बन गई है। कई घरों और दुकानों में पानी घुस चुका है जिससे लाखों का नुकसान (Property Loss) होने की आशंका जताई गई है।

वहीं बिलासपुर (Bilaspur) शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में पिछले चार दिनों से लगातार बारिश (Continuous Rainfall) हो रही है। सरकंडा, मंगला, मगरपारा, तोरवा और रेलवे कॉलोनी जैसे क्षेत्रों में Severe Water Logging की स्थिति उत्पन्न हो गई है। प्रशासन द्वारा राहत कार्य शुरू कर दिया गया है।

रायपुर में भी ठंडी फुहारों ने बढ़ाई सिहरन, तापमान में आई गिरावट

CG ka Mausam Barish ka distribution

राजधानी रायपुर में सुबह से ही आसमान में बादल छाए हैं और रुक-रुक कर बूंदाबांदी हो रही है। मौसम विभाग (CG ka Mausam) ने अगले 24 घंटे के लिए Intermittent Rain with Cloudy Sky का अनुमान जताया है। दिन का तापमान 28 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

Advertisment

CG ka Mausam Temperature

क्या कहता है सिंनोप्टिक सिस्टम?

मौसम विभाग (India Meteorological Department) के अनुसार, मानसून की द्रोणिका (Monsoon Trough) इस समय श्रीगंगानगर से होते हुए कोलकाता और बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश और झारखंड के पास Cyclonic Circulation बना हुआ है।

साथ ही गंगीय पश्चिम बंगाल के ऊपर Upper Air Cyclonic Circulation समुद्र तल से 7.6 किमी तक फैला हुआ है। इसके चलते Low Pressure Area Formation की संभावना जताई गई है जो अगले 24 घंटों में और सक्रिय हो सकती है। इससे बारिश की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं।

CG ka Mausam Temperature Data

किन तारीखों में ज्यादा सतर्कता जरूरी?

  • 5 जुलाई को उत्तरी छत्तीसगढ़ (North Chhattisgarh) में भारी वर्षा की तीव्रता अधिक होगी।
  • 6 जुलाई को उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ (North & Central CG) में भारी से बहुत भारी वर्षा की आशंका है।
  • 7 जुलाई को भी वर्षा की गतिविधि बनी रहने की संभावना है।
Advertisment

वर्षा के प्रमुख आंकड़े (Rainfall Data in cm)

CG ka Mausam Barish ka distribution

कुछ प्रमुख क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे में हुई वर्षा:

  • करपावंड, पटना – 9 सेमी
  • सूरजपुर, रामानुजनगर – 6 सेमी
  • कोरबा, बस्तर, बैकुंठपुर, दंतेवाड़ा, गीदम, मनेंद्रगढ़, कटघोरा – 2-5 सेमी
  • रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, कवर्धा, पेंड्रा रोड – 1-2 सेमी

ये भी पढ़ें:  CG Train Delay: छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश में भारी बारिश ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, वंदे भारत एक्सप्रेस भी फंसी

प्रशासन और जनता के लिए सुझाव

राज्य सरकार और जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट पर रखा है। नदियों के किनारे बसे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। Disaster Response Teams को सक्रिय कर दिया गया है।

Advertisment

लोगों से अपील की गई है कि बिना आवश्यकता घर से बाहर न निकलें, विशेषकर वे जो निचले इलाकों में रहते हैं। बिजली गिरने के दौरान मोबाइल या धातु के सामानों का उपयोग न करें और Open Fields से बचें (Lightning Safety Tips)।

छत्तीसगढ़ में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और अगले कुछ दिन राज्य के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकते हैं। लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है और प्रशासन को सक्रियता के साथ संभावित संकट से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए। Weather Forecast की ताज़ा जानकारी के लिए IMD वेबसाइट और समाचार चैनलों से अपडेट रहें।

ये भी पढ़ें:  CG ka Mausam: छत्तीसगढ़ में बाढ़ का अलर्ट जारी, सरगुजा-बिलासपुर में अगले 5 दिन वज्रपात के साथ अति भारी बारिश की संभावना

Advertisment

ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बंसल न्यूज से जुड़े रहें और हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करे। 

मानसून अपडेट छत्तीसगढ़ भारी बारिश अलर्ट बाढ़ की चेतावनी छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट छत्तीसगढ़ मानसून 2025 Weather Report Raipur Weather News July 2025 Raipur Weather Today rainfall alert in CG Rain Alert Chhattisgarh Monsoon Rain Chhattisgarh monsoon alert india Korba heavy rain Korba July 2025 Rainfall imd orange alert IMD Forecast CG IMD Alert Chhattisgarh Heavy Rainfall in Raipur Heavy Rainfall Chhattisgarh heavy rain in raipur Heavy Rain in Korba heavy rain alert Chhattisgarh rain forecast Chhattisgarh Rain Alert Chhattisgarh monsoon 2025 CG weather update cg weather news today CG Weather Alert July 2025 CG WEATHER ALERT CG rain forecast CG rain alert today cg ka mausam CG Heavy Rain Forecast Bilaspur weather today Bilaspur Sarguja Weather News in Hindi bilaspur
Advertisment
चैनल से जुड़ें