Advertisment

IPS रजनेश सिंह बने SSP: छत्तीसगढ़ सरकार ने दी पदोन्नति, इस सूची में पहले शामिल नहीं हो सका था नाम

IPS Rajnesh Singh: IPS रजनेश सिंह बने SSP, छत्तीसगढ़ सरकार ने दी पदोन्नति, इस सूची में पहले शामिल नहीं हो सका था नाम

author-image
Harsh Verma
IPS Rajnesh Singh

हाइलाइट्स

  • IPS रजनेश सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत
  • 1 जनवरी 2025 से प्रभावी होगी पदोन्नति
  • तकनीकी त्रुटि के कारण पहले नहीं मिला प्रमोशन
Advertisment

IPS Rajnesh Singh: छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी रजनेश सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के पद पर पदोन्नत कर दिया है। उनकी पदोन्नति 1 जनवरी 2025 से प्रभावी होगी।

यह आदेश गृह (पुलिस) विभाग के सचिव हिम शिखर गुप्ता द्वारा जारी किया गया। तकनीकी त्रुटि के कारण पहले उनकी पदोन्नति सूची में नाम नहीं था, जिसे अब सुधार लिया गया है।

तकनीकी त्रुटि के कारण पहले नहीं मिला प्रमोशन

[caption id="" align="alignnone" width="510"]publive-image निडर और कर्मठ अधिकारी माने जाते हैं रजनेश सिंह[/caption]

Advertisment

हाल ही में गृह विभाग ने 13 वर्षों की सेवा पूरी करने वाले आठ आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति प्रदान की थी। हालांकि, तकनीकी त्रुटि के चलते 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी रजनेश सिंह का नाम इस सूची में शामिल नहीं हो सका।

इस त्रुटि को संज्ञान में लेते हुए 18 मार्च 2025 को संशोधित आदेश जारी कर उन्हें चयन श्रेणी वेतनमान (Level-13) में पदोन्नति दी गई।

क्या होगा नया वेतनमान?

पदोन्नति के बाद रजनेश सिंह का वेतनमान ₹1,23,100 – ₹2,15,900 निर्धारित किया गया है। इससे उनकी वेतन और अन्य भत्तों में भी वृद्धि होगी।

Advertisment
निडर और कर्मठ अधिकारी हैं रजनेश सिंह

आईपीएस रजनेश सिंह अपनी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते हैं। अपने करियर में उन्होंने कई अहम ऑपरेशन का नेतृत्व किया है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई है। प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण करने में उनका योगदान सराहनीय रहा है।

देखें आदेश-

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें